CM शिवराज ने इस परिसर में रोपा आम का पौधा
CM शिवराज ने इस परिसर में रोपा आम का पौधाPriyanka Sahu -RE

होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में CM शिवराज ने इस परिसर में रोपा आम का पौधा

MP के CM शिवराज ने होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में रविशंकर भवन परिसर में धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह और पुत्र श्री कार्तिकेय सिंह के साथ आम का पौधा रोपा।

भोपाल, मध्‍य प्रदेश। मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन पौधारोपण वाले संकल्‍प को पूरा पालन करते हुए हर दिन पौधारोपण कर रहे हैं। आज 29 दिसंबर को उन्‍होंने वृक्षारोपण अभियान के तहत होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में पौधारोपण किया है।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने किया ट्वीट :

पचमढ़ी में रविशंकर भवन परिसर में पौधारोपण के बाद मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह और पुत्र श्री कार्तिकेय सिंह के साथ आम का पौधा रोपा है। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके द्वारा पूर्व लगाए गए पौधों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पौधारोपण के साथ ही श्रमदान भी किया।

आम के वृक्ष का अत्यधिक महत्व :

आम के महत्व की बात करें तो आयुर्वेद में आम के वृक्ष का अत्यधिक महत्व है। यह वात, पित्त सहित विभिन्न रोगों को दूर करने में उपयोगी है। साथ ही भोज्य सामग्री में इसके फल से लेकर चूर्ण तक का विशेष स्थान है। बता दें कि, आम को फलों का राजा कहा जाता है, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने, मोटापा कम करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन क्रिया सही करने में इसका सेवन किया जाता है। फलों का राजा आम सेहत के लिए फायदेमंद है वहीं इसकी गुठलियां भी कई बीमारियों की दवा है, आम के पत्ते, छाल और आम की लकड़ी का भी इस्तेमाल कई चीजों के लिए किया जाता है, आम एक ऐसा फल है, जिसका हर स्वरूप बहुत उपयोगी और फायदेमंद होता है।

बता दें कि, पर्यावरण सम्पूर्ण विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, यदि विश्व को बचाना है, धरती के अस्तित्व को बचाना है या मानव जीवन भविष्य में सुरक्षित रखना है तो हम अपनी धरती को रहने लायक बनाए, जिसके लिए जरूरी है कि हम वृक्षारोपण करें। प्रकृति के संरक्षण से ही जीवन संभव है। पौधरोपण से नदियां, जंगल, जीव-जंतु और हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। इसी के चलते MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने और जनसामान्य को पौधरोपण की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतिदिन पौधरोपण किया जा रहा है। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- सीएम शिवराज' ने कई स्थानों पर लगाए पौधे

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com