उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन के लिए धरती पर हरियाली परम आवश्यक: CM शिवराज

भोपाल के स्मार्ट पार्क में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सप्तपर्णी का पौधा लगाया और कहा- उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन के लिए धरती पर हरियाली परम आवश्यक है।
उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन के लिए धरती पर हरियाली परम आवश्यक: CM शिवराज
उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन के लिए धरती पर हरियाली परम आवश्यक: CM शिवराज Priyanka Sahu -RE

भोपाल, मध्‍य प्रदेश। MP में पौधारोपण का अभियान जारी है, प्रदेश में CM का पद संभाल रहे शिवराज सिंह चौहान अपने प्रदेश को हरा-भरा रखने हर दिन एक पेड़ लगाने के संकल्प के तहत रोजाना पौधारोपण किया जा रहा है। अब 'One Plant A Day' के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधा लगाकर प्रदेशवासियों से पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने की अपील की।

CM शिवराज ने लगाया सप्तपर्णी का पौधा :

भोपाल के स्मार्ट पार्क में सप्तपर्णी का पौधा लगाने के बाद MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट कर लिखा- आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में सप्तपर्णी का पौधा लगाया। उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन के लिए धरती पर हरियाली परम आवश्यक है। पौधे रोपिये, इनकी देखभाल कीजिये, आत्मिक संतोष के साथ अतुलनीय आनंद की अनुभूति भी होगी। आइये, हम सब मिलकर अपने मध्यप्रदेश को हरा-भरा बनायें।

यह बात तो सभी जानते हैं, पर्यावरण सम्पूर्ण विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, यदि विश्व को बचाना है, धरती के अस्तित्व को बचाना है या मानव जीवन भविष्य में सुरक्षित रखना है, तो हम अपनी धरती को रहने लायक बनाए और वृक्षारोपण करें।

शिवराज सिंह ने किया है प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्‍प :

बता दें कि, पौधारोपण की मुहिम के लिए मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नर्मदा जयंती के अवसर पर 19 फरवरी, 2021 को अमरकंटक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था। उसी दिन से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोजाना एक पौधा लगाने का संकल्प सतत् जारी है। अभी तक राजधानी भोपाल में वे कई पौधों का रोपण कर चुके हैं। उन्‍होंने अपने प्रदेश में कई जगहों पर आम, पारिजात, सप्तपर्णी, नीम, सीता अशोक, गुल बकावली, शीशम, करंज, पुत्रजीवक, वटवृक्ष, पीपल, कदम, बाँस, हरसिंगार, गूलर, बेल, चंदन, महानीम, खिरनी, रुद्राक्ष जैसे पौध लगा चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com