CM शिवराज ने संकल्‍प के तहत आज श्यामला हिल्स स्थित पार्क में लगाया सप्तपर्णी का पौधा

मध्‍यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट पार्क में सप्तपर्णी का पौधा लगाया, जो एक सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है।
CM शिवराज ने संकल्‍प के तहत आज श्यामला हिल्स स्थित पार्क में लगाया सप्तपर्णी का पौधा
CM शिवराज ने संकल्‍प के तहत आज श्यामला हिल्स स्थित पार्क में लगाया सप्तपर्णी का पौधाTwitter

भोपाल, मध्‍य प्रदेश। मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिस दिन से 'One Plant A Day' का संकल्प लिया हैै, उसी दिन से वे अपने संकल्प के क्रम में हर दिन एक नया पौधा लगा रहे हैं। अब आज 22 सिंतबर को उन्‍होंने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट पार्क में जो एक सदाबहार औषधीय वृक्ष होता है, उसका पौधा लगाया है।

CM ने सप्तपर्णी का पौधा लगाया :

दरअसल, MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर दिन समय निकालकर सबसे पहले पौधा जरूर लगाते हैं। इसी के चलते आज बुधवार को उन्‍होंने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट पार्क में सप्तपर्णी का पौधा लगाया, जो (सप्तपर्णी का पौधा) एक सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। पौधारोपण करते के बाद CM शिवराज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर जानकारी भी दी। उन्‍होंने अपने ट्वीट पर पौधारोपण करने की तस्‍वीर साझा करते हुए लिखा- भोपाल के स्मार्ट पार्क में सप्तपर्णी का पौधा रोपा। प्रकृति किसी भी परिस्थिति में परोपकार करने की शिक्षा देती है। वृक्षों का फूल, फल, पत्ती, तना; सब कुछ मानव, पशु-पक्षियों के कल्याण के काम आता है। प्रकृति के इस गुण को आत्मसात करें, दुनिया को बेहतर बनायें।

कब लिया का संकल्प :

बता दें कि, मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने प्रतिदिन एक पौधा रोपने का संकल्प नर्मदा जयंती के अवसर पर 19 फरवरी, 2021 को अमरकंटक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लिया था और इसी दिन से उनका अपने प्रदेश को हरा भरा बनाने हेतु 'One Plant A Day' के तहत प्रदेश में कई जगहों पर पौधा लगा चुके हैं।

यह बात तो सभी जानते ही हैं कि, पर्यावरण सम्पूर्ण विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, विश्व को बचाने, धरती के अस्तित्व को बचाने एवं मानव जीवन भविष्य में सुरक्षित रखने के लिए धरती को रहने लायक करना होगा और इसके लिए वृक्षारोपण करना बेहद अनिवार्य है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com