CM शिवराज ने आज पूर्व BJP सांसद आलोक संजर के जन्मदिन पर लगाए ये दो पौधे

भोपाल, मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज पूर्व BJP सांसद आलोक संजर (Alok Sanjar) के जन्मदिन पर कचनार व करंज का पौधा लगाया है।
आज CM शिवराज ने लगाए ये दो पौधे
आज CM शिवराज ने लगाए ये दो पौधेSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने पिछले साल फरवरी में रोजाना पौधरोपण करने का संकल्प लिया था, जिसे वो बखूबी निभा रहें हैं। संकल्प लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान रोजाना पौधरोपण करते हैं। ऐसे में आज पूर्व BJP सांसद आलोक संजर (Alok Sanjar) के जन्मदिन पर शिवराज सिंह ने कचनार व करंज का पौधा लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने आलोक संजर को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी हैं।

CM शिवराज ने लगाए ये दो पौधे:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में पूर्व BJP सांसद आलोक संजर के साथ, कचनार (Kachnar) व करंज (Karanj) का पौधा लगाया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर के जरिए दी है। इसके साथ ही उन्होंने सभी को पौधरोपण करने के लिए आग्रह किया।

सीएम ने किया ट्वीट:

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में साथी श्री आलोक संजर जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके साथ कचनार व करंज का पौधा लगाया और शुभकामनाएं दी। शुभ अवसर पर पौधरोपण से श्रेष्ठ कार्य कुछ और नहीं हो सकता है। आपसे भी आग्रह है कि, प्रत्येक मंगल अवसर पर पौधरोपण अवश्य करें। #OnePlantADay."

शिवराज सिंह चौहान ने कही यह बात:

पौधरोपण करने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, "आज स्मार्ट पार्क में पर्यावरण की रक्षा और कमजोर वर्ग के कल्याण के कार्य में रत 'सुखवर्षा वेलफेयर सोसाइटी' के श्री विशाल श्रीवास्तव, सुश्री निहारिका सक्सेना और सुश्री शिमला श्रीवास्तव ने भी साथ पौधरोपण किया। मैं संस्था के पुनीत कार्यों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।#OnePlantADay."

कचनार और करंज के फायदे:

कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। इसके छोटे और मध्यम ऊँचाई के वृक्ष भारत में सभी जगह पाए जाते हैं। प्रकृति ने कई पेड़-पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है, इन्हीं में से कचनार एक है। वहीं करंज पौधे के भी कई फायदे हैं। करंज के सेवन से खुजली, घाव, त्वचा विकार आदि परेशानियां दूर होती हैं। करंज एक ऐसा औषधीय पेड़ है, जिसका हर भाग उपयोगी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com