पत्नी साधना के जन्मदिन पर पचमढ़ी पहुंचे CM, आम के पेड़ के साथ शेयर की पोस्ट

होशंगाबाद, मध्यप्रदेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह का आज जन्मदिन है, पत्नी साधना सिंह के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री शिवराज होशंगाबाज जिले के पचमढ़ी हिल स्टेशन पहुंचे।
पत्नी साधना के जन्मदिन पर पचमढ़ी पहुंचे CM
पत्नी साधना के जन्मदिन पर पचमढ़ी पहुंचे CM Social Media

होशंगाबाद, मध्यप्रदेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह का आज जन्मदिन है, मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह का जन्मदिन 10 जून 1965 को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में हुआ था। पत्नी साधना सिंह के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होशंगाबाज जिले के पचमढ़ी हिल स्टेशन पहुंचे, बता दें कि यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह का जन्मदिन मनाने यहां आए हैं।

सीएम शिवराज ने शेयर की आम के पेड़ के साथ पोस्ट

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ पचमढ़ी हिल स्टेशन में हैं, इस बीच पचमढ़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम के पेड़ के साथ पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने लिखा है- 'मेहनत का फल शायद इसे कहते हैं' मेरे द्वारा 16 अगस्त 2016 को लगाये गए आम के पेड़ में फल आ गए हैं। आप भी जब पौधा लगाएंगे, उसकी देखभाल करेंगे और जब वह पेड़ बड़ा होकर आपको फल देगा, तो मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि उससे ज़्यादा आनंद की अनुभूति आपको नहीं होगी।

व्यक्तिगत दौरे पर आए सीएम ने मीडिया से बनाई दूरी

बताते चले कि पचमढ़ी में मुख्यमंत्री शिवराज व उनके परिवार ने जनता और मीडिया से दूरी बनाई, यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का व्यक्तिगत दौरा है, मुख्यमंत्री परिवार के साथ रविशंकर भवन में ठहरे हैं वही अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के लिए रवाना होंगे।

साल 1992 में शिवराज से शादी के बाद साधना मप्र आईं :

आपको बताते चलें कि साल 1992 में शिवराज सिंह चौहान से शादी के बाद साधना मध्य प्रदेश आईं, राज्य की जनता के बीच मामी के नाम से मशहूर साधना किरार महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं, वे एक-एक कुशल प्रबंधक, बेहतरीन रणनीतिकार, चुनाव प्रचारक और इलेक्शन मैनेजर भी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com