सीएम पहुंचे थावरचंद गहलोत के निवास, पुत्रवधू चंद्रकला के निधन पर जताया शोक

नागदा जं., मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज ने नागदा में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत के घर जाकर उनकी पुत्रवधू के निधन पर शोक व्यक्त किया।
CM ने केंद्रीय मंत्री गहलोत के घर जाकर शोक प्रकट किया
CM ने केंद्रीय मंत्री गहलोत के घर जाकर शोक प्रकट कियाSocial Media

नागदा जं., मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन जिले के नागदा शहर के रविदास चौक में आमजन के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखा, इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागदा में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत के घर जाकर उनकी पुत्रवधू श्रीमती चंद्रकला गहलोत के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया ट्वीट-

आज मंत्री थावरचंद गहलोत के निवास पर जाकर उनकी दिवंगत पुत्रवधू श्रीमती चंद्रकला गहलोत को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, मेरी यही प्रार्थना है।

CM ने केंद्रीय मंत्री गहलोत के घर जाकर शोक प्रकट किया :

बताते चलें कि नागदा में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत की पुत्रवधू श्रीमती चंद्रकला गहलोत का कुछ दिन पूर्व निधन हुआ था, आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने थावरचंद गहलोत के घर जाकर शोक प्रकट किया है। बता दें कि सभा में सम्मलित होकर दिवंगत श्रीमती गहलोत की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

बताते चलें कि आज संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति में केवड़िया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नागदा से सम्मिलित हुए और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने नागदा शहर के रविदास चौक पाडल्या रोड की अजा बस्ती में आम नागरिकों के साथ बैठकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टीवी पर देखा। लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबर- सीएम ने आमजन के साथ बैठकर देखा PM मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com