CM ने की समीक्षा बैठक
CM ने की समीक्षा बैठकSocial Media

CM ने की समीक्षा बैठक, मप्र में धान खरीदी के संबंध में विस्तार से की चर्चा

भोपाल, मध्यप्रदेश : आज शिवराज ने समीक्षा बैठक ली, वरिष्ठ अधिकारियों से प्रदेश में धान की खरीदी, किसानों को राशि के भुगतान और उपार्जित धान के भंडारण के संबंध में चर्चा की।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश की राजधानी में कोरोना का कहर जहां लगातार बढ़ता जा रहा है वहीं अनलॉक 5 के बीच राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए सरकार तमाम कोशिशे कर रही है। कोरोना संकट के बीच आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक ली, बता दें कि ये बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज ने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रदेश में धान की खरीदी, किसानों को राशि के भुगतान और उपार्जित धान के भंडारण के संबंध में चर्चा की।

सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक :

आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने निवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में धान खरीदी के संबंध में बैठक कर समीक्षा की। मुख्यमंत्री शिवराज ने धान की खरीदी, किसानों को राशि के भुगतान और उपार्जित धान के भंडारण के संबंध में चर्चा की है।

शिवराज ने वरिष्ठ अधिकारियों को दिए ये निर्देश :

इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराजने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर हो, किसान से एक-एक दाना खरीदा जाए। धान खरीदी से किसान लाभान्वित हों, उन्हें कोई कठिनाई न आए, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

आगे मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा-

वहीं आगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि धान की गुणवत्ता का ज़रूर ध्यान रखा जाए लेकिन किसान का हित प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्थिति में समर्थन मूल्य से कम राशि किसान को न मिले और उसे बिना परेशानी के उपार्जन प्रक्रिया का लाभ दिया जाए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co