CM शिवराज ने की समर्थन मूल्य पर रबी उपार्जन की तैयारियो की समीक्षा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में रबी उपार्जन वर्ष 2020-21 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूँ आदि रबी फसलों की खरीदी के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की।
CM शिवराज ने की समर्थन मूल्य पर रबी उपार्जन की तैयारियो की समीक्षा
CM शिवराज ने की समर्थन मूल्य पर रबी उपार्जन की तैयारियो की समीक्षाSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए आने वाले किसानों की अनुमानित संख्या और उसके अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि खरीदी केन्द्र पर आने वाले किसानों की संख्या रजिस्टर किए गए किसानों के आस-पास ही रहने की संभावना है। सीएम चौहान ने निर्देश दिए कि किसानों को तीन दिन पहले एस.एम.एस. किए जाने चाहिए ताकि वे सुविधापूर्वक पहुँच सकें। उन्होने कहा कि छोटे किसानों को पहले बुलाया जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने बारदाने के इंतजाम की जानकारी ली। अधिकारियों ने अवगत कराया कि, खरीदी केन्द्रों पर पर्याप्त बारदाने उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार उत्पादन अधिक होने के कारण ऐसे बंदोबस्त किए जाने चाहिए, जिससे किसान को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने खरीदी स्थलों की जानकारी ली तथा जरूरी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान को बेची गई उपज का भुगतान अधिकतम एक सप्ताह के भीतर किया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि, वे कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए खरीदी केन्द्र पर सोशल डिस्टेंसिंग व्यवस्था का आवश्यक रूप से पालन करें।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com