CM शिवराज ने बयान में कहा- अपनी संभावित पराजय से बौखला गए हैं नाथ-दिग्गी

भोपाल, मध्यप्रदेश : MP उपचुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत जोरों पर है, अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय और कमल नाथ पर अफसरों को धमकाने का आरेाप लगाया है।
CM शिवराज
CM शिवराजSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में संक्रमण काल के बीच नेताओं के बयान तेजी से सामने आ हैं, उपचुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत जोरों पर है, बता दें कि भाजपा और कांग्रेस के बीच मध्यप्रदेश उपचुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर अफसरों को धमकाने का आरेाप लगाया है।

CM ने दिग्विजय और नाथ पर लगाया आरेाप :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अपनी संभावित पराजय से बौखलाकर राज्य के अधिकारियों कर्मचारियों को धमकाने का कार्य कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने यहां अपने बयान में कहा कि अधिकारियों कर्मचारियों को धमकाना भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है और इस मामले में निर्वाचन आयोग को स्वत: संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करना चाहिए।

सीएम शिवराज ने चौहान ने कहा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह इन दिनों अधिकारियों कर्मचारियों को धमका रहे हैं। वे रोज कर्मचारियों को धमकी दे रहे हैं कि हम देखे लेंगे। निपट लेंगे। निपटा देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर अधिकारियों और कर्मचारियों का भी आत्मसम्मान है। उनके मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उनका अपमान किया जा रहा है। सीएम शिवराज ने निर्वाचन आयोग से निवेदन किया है कि वह इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर धमकाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करे। कमलनाथ अक्सर कहते हैं कि सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों को समझ लेना चाहिए कि 10 नवंबर (नतीजों का दिन) के बाद 11 नवंबर भी आएगी।

आपको बताते चलें कि 26 अक्टूबर को कमलनाथ ने MP पुलिस पर आरोप लगाया था मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मप्र पुलिस की शिकायत की थी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश पुलिस खुले तौर पर भाजपा उम्मीदवारो के लिए काम कर रही है, ऐसे में चुनाव आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ा रही है।

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबर- MP पुलिस पर कमलनाथ ने लगाये आरोप

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com