जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल पधारेंगी राष्ट्रपति
जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल पधारेंगी राष्ट्रपतिSocial Media

जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल पधारेंगी राष्ट्रपति, MP की धरती पर महामहिम का स्वागत: सीएम

भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के शहड़ोल में पंद्रह नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी, सीएम शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी।

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्‍यस्‍तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी शिरकत करेंगी। सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि, मध्यप्रदेश के शहडोल में पंद्रह नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां अपने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, आज उनकी राष्ट्रपति से बात हुई है। उन्होंने राष्ट्रपति को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया है। CMचौहान ने कहा कि, हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश का निमंत्रण राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति का मध्यप्रदेश में प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कही ये बात :

एमपी के सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि, संपूर्ण मध्यप्रदेश राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का उद्बोधन सुनेगा। मध्यप्रदेश की धरती पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया का स्वागत है। महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। महामहिम राष्ट्रपति जी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल पधारेंगी।

हमारा सौभाग्य है कि MP का निमंत्रण महामहिम राष्ट्रपति ने स्वीकार किया: CM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, आज मेरी महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू से बात हुई, मैंने महामहिम राष्ट्रपति को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश का निमंत्रण महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी ने स्वीकार कर लिया है।

MP की सभी पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम

बता दें, जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम प्रदेश की सभी पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे। प्रभात फेरी निकालने से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पिछले साल जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उन्‍होंने विश्‍वस्‍तरीय सुविधाओं से लैस रानी कमलापति स्‍टेशन का लोकार्पण किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co