सतना में आयोजित जनसभा को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया संबोधित, कही यह बात

आज सतना जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouh) मौजूद रहे।
सतना में आयोजित जनसभा को सीएम ने किया संबोधित
सतना में आयोजित जनसभा को सीएम ने किया संबोधितSocial Media

सतना, मध्य प्रदेश। आज गुरुवार को मध्यप्रदेश के सतना जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouh) मौजूद रहे। उन्होंने इस दौरान वहां मौजूद जनसभा को संबोधित किया।

शिवराज सिंह ने सुनी सुजीत पंकज की पुकार:

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सतना सभा में बेटी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान सुजीत पंकज भीड़ से सीएम को आवाज लगा रहे थे। सीएम ने मंच पर बुलाकर उनकी समस्या सुनी और बेटी को आशीर्वाद दिया तथा इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

सीएम शिवराज ने जनसभा को किया संबोधित:

सतना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, "हमने BJP कार्यकर्ता योगेश ताम्रकार को महापौर प्रत्याशी बनाया, लेकिन कांग्रेस ने अपने विधायकों को ही मैदान में उतार दिया। कांग्रेस के पास कोई कार्यकर्ता ही नहीं है।"

उन्होंने कहा कि, "एक सामान्य परिवार से जनजातीय परिवार से आने वाली आदरणीय बहन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी भारत की राष्ट्रपति बनेंगी। माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नया इतिहास रच रही है।"

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि, "पूरे सतना में 122159 लोगों को फ्री में राशन बांट रही है, यह कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। कांग्रेस ने कभी फ्री में राशन दिया था क्या?"

उन्होंने कहा कि, "सतना जिले में 5000 से अधिक गरीब परिवारों को नया आवास बना कर दिया गया। अगले 2 वर्ष में सतना में कोई भी गरीब परिवार नहीं होगा, जिसके पास अपना पक्का मकान न हो। जिनके पास जमीन के पट्टे नहीं है उनको जमीन के पट्टे दिए जाएंगे और पट्टे के बाद मकान बनाने के लिए पैसा भी दिया जाएगा। कांग्रेस ने कभी मकान बनाने का पैसा दिया था क्या?"

शिवराज सिंह ने इस दौरान कहा कि, "मेरे भाइयों-बहनों, 2003 के पहले का सतना याद कीजिये, कांग्रेस ने इसे एक कस्बा बनाकर रखा था। भारतीय जनता पार्टी ने यहां का कायाकल्प कर दिया। 951 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी बनाने का काम चल रहा है।"

उन्होंने कहा कि, "गरीबों के कल्याण की संबल योजना पुनः प्रारंभ हो गई है। जिन लोगों के नाम काट दिए गए थे या नहीं जोड़े गए थे, उन सभी को इस योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि, "विवाह योजना फिर से प्रारंभ हो गई है। प्रदेश की बेटियों की शादी धूमधाम से की जायेगी। अब बेटियों के विवाह पर 51 हजार रुपये खर्च किये जा रहे हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि, "मेरे मेधावी बेटे-बेटियों, तुम्हारा प्रवेश मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईआईएम जैसे उच्च शिक्षण संस्थानों में होता है, तो फीस की चिंता मत करना, तुम्हारा मामा मुख्यमंत्री है, फीस भारतीय जनता पार्टी भरवायेगी।"

उन्होंने कहा कि, "भगवान न करे लेकिन अगर कोई बड़ी बीमारी भी हुई, तो 5 लाख तक का इलाज प्राइवेट अस्पताल में करवाने का पैसा भी सरकार देगी।"

हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की और बेटियों को आगे बढ़ने के भरपूर अवसर दे रहे हैं: सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कहा कि, "हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की और बेटियों को आगे बढ़ने के भरपूर अवसर दे रहे हैं। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अब लाड़ली लक्ष्मी बेटियां कॉलेज में एडमिशन लेंगी, तो 25 हजार रुपये अलग से दिये जायेंगे, ताकि उनकी पढ़ाई-लिखाई अच्छी तरह से हो सके।"

मध्यप्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई अंग्रेजी नहीं, बल्कि हिंदी में कराई जाएगी: सीएम शिवराज

शिवराज सिंह ने कहा कि, "मध्यप्रदेश पहला राज्य होगा, जहां मेडिकल की पढ़ाई अंग्रेजी में नहीं, बल्कि हिंदी में कराई जाएगी। पाठ्यक्रम और किताबें लगभग तैयार हो गए हैं। यह सरकार गरीबों के लिए है, यह सरकार किसानों के लिए है। यह सरकार बेटा-बेटियों, माताओं-बहनों के लिए है। यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास के लिए है।"

आने वाले 5 साल में हम एक नया सतना बनाना चाहते हैं: सीएम

सीएम शिवराज बोले, "आने वाले 5 साल में हम एक नया सतना बनाना चाहते हैं। क्लीन सिटी सतना, ग्रीन सिटी सतना। हाइटेक सिटी सतना, स्वच्छ शहर सतना। हरित सिटी सतना, स्टार्टअप सिटी सतना।"

योगेश कुमार को अपना आशीर्वाद दीजिये: सीएम

सीएम ने कहा कि, "मेरे भाइयों-बहनों, आपसे निवेदन करने आया हूं कि, एक समर्पित जनसेवक योगेश कुमार को अपना आशीर्वाद दीजिये। आप दिल खोलकर अपना आशीर्वाद दीजिये और हम दिल खोलकर सतना का विकास करेंगे।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com