CM ने ‘समरस पंचायतों’ के लिए 4 श्रेणियों में पुरस्कार की घोषणा की
CM ने ‘समरस पंचायतों’ के लिए 4 श्रेणियों में पुरस्कार की घोषणा कीSocial Media

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘समरस पंचायतों’ के लिए 4 श्रेणियों में पुरस्कार की घोषणा की

भोपाल, मध्यप्रदेश। चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री ने अहम घोषणाएं की हैं। CM द्वारा समरस पंचायतों एवं उनके विकास की दृष्टि से आदर्श ग्राम पंचायतों के प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार की घोषणाएं की गई हैं।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) द्वारा समरस पंचायतों एवं उनके विकास की दृष्टि से आदर्श ग्राम पंचायतों के प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार की घोषणाएं की गई हैं। ऐसी ग्राम पंचायतें, जहां निर्विरोध निर्वाचन और सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि, प्रदेश की समस्त पंचायतों को आदर्श बनाने के लिए 'महिला एवं बाल हितैषी पंचायत', 'जल परिपूर्ण पंचायत', 'स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित पंचायत' और 'समरस पंचायत' की श्रेणियों में पंचायतों को पुरस्कृत किया जायेगा। महिला एवं बाल हितैषी पंचायत पुरस्कार, उन पंचायतों को दिया जायेगा, जिनमें महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उन्नयन की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सभी संसाधनों से युक्त आंगनबाडियां हों, कुपोषण से मुक्त हों।

बता दें, महिला एवं बाल हितैषी पंचायतों में बेटियों और महिलाओं के कल्याण के लिए बनायीं गयी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। इस वर्ग में पंचायतों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: 50 लाख, 25 लाख और 15 लाख रुपये दिये जायेंगे। किसी भी पंचायत में सरपंच का निर्वाचन अगर निर्विरोध रूप से किया जाता है, तो उस पंचायत को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। सरपंच पद हेतु वर्तमान निर्वाचन एवं पिछला निर्वाचन निरंतर निर्विरोध रूप से होने पर पंचायत को 7 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। वही संपूर्ण पंचायत अर्थात समस्त पंच और सरपंच निर्विरोध निर्वाचित होते हैं, तो पंचायत को प्रोत्साहन स्वरूप 7 लाख रुपये की सहायता दी जायेगी।

पंचायत में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन होता है, तो पंचायत को 12 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। पंचायत में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन निर्विरोध रूप से होने पर पंचायत को 15 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। ऐसी पंचायतों को 'समरस पंचायत' की श्रेणी में पुरस्कृत किया जायेगा, जिसमें सरपंच का निर्वाचन निर्विरोध रूप से हुआ हो। ऐसी पंचायतों को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।

‘समरस पंचायतों’ को किया जाएगा पुरस्कृत

पंचायतों को विकास की दृष्टि से आदर्श बनाने के लिए 4 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे-

  1. आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर पंचायत का पुरस्कार

  2. जल परिपूर्ण पंचायत का पुरस्कार

  3. स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित पंचायत का पुरस्कार

  4. महिला एवं बाल हितैषी पंचायत का पुरस्कार

बता दें, महिला एवं बाल हितैषी पंचायतों में बेटियों और महिलाओं के कल्याण के लिए बनायीं गयी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। इस वर्ग में पंचायतों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: 50 लाख, 25 लाख और 15 लाख रुपये दिये जायेंगे।

प्रत्येक वर्ग के लिए तीन पुरस्कार निर्धारित किए गए-

  • प्रथम पुरस्कार : 50 लाख रुपए

  • द्वितीय पुरस्कार : 25 लाख रुपए

  • तृतीय पुरस्कार : 15 लाख रुपए

महिला एवं बाल हितैषी पंचायत -

महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उन्नयन की गतिविधियों को प्रोत्साहन।

- बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सभी संसाधनों से युक्त आंगनबाड़ियां।

- कुपोषण से मुक्ति।

- बेटियों और महिलाओं के कल्याण के लिए बनाई गईं योजनाओं का लाभ दिलाना।

जल परिपूर्ण पंचायत

- जल जीवन मिशन का अधिकतम उपयोग।

- जनभागीदारी से जल संरक्षण और संवर्धन।

- अमृत सरोवरों का निर्माण।

स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित पंचायत

- शत् प्रतिशत घरों में शौचालय की उपलब्धता।

- ठोस ओर तरल अपशिष्ठ प्रबंधन हेतु संचालित योजनाओं का शत् प्रतिशत् क्रियान्वयन।

- पंचायतों को ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का अधिकतम उपयोग।

- पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करने के उपायों पर कार्य।

स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित पंचायत

- टीकाकरण।

- नियमित स्वास्थ्य परीक्षण।

- बीमारियों की रोकथाम।

- नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य संबंधी उपाय।

- आयुष्मान भारत योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति को।

आर्थिक रूप से आत्म निर्भर पंचायत

- नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिये कराधान की मजबूत व्यवस्था।

- जन सहयोग और कर संग्रहण से ग्रामीणों को सुविधा और सेवा प्रदान करना।

- स्व-सहायता समूहों का कौशल उन्नयन एवं बैंक लिंकेज।

आर्थिक रूप से आत्म निर्भर पंचायत

- मनरेगा अंतर्गत स्थायी आजीविका।

- हर पात्र परिवार को आवास, राशन, गैस आदि की सुविधा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com