मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानSocial Media

CM शिवराज ने चिकित्सा महाविद्यालय का भूमिपूजन कर किया शिलान्यास, विश्वास सारंग रहे मौजूद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज राजगढ़ में चिकित्सा महाविद्यालय का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन कर किया।

राजगढ़, मध्य प्रदेश। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज राजगढ़ में चिकित्सा महाविद्यालय का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इस खास अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कन्या पूजन कर किया शिलान्यास:

बता दें कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजगढ़ में चिकित्सा महाविद्यालय का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने ग्राम भैंसवा माता, जिला राजगढ़ में आधार शिला पूजन एवं स्थापना समारोह का नवरात्रि के तृतीय दिवस के पावन अवसर पर शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर शुभारंभ किया और जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की।

शिवराज सिंह चौहान ने समारोह को किया संबोधित:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम भैंसवा माता, जिला राजगढ़ में आधार शिला पूजन एवं स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, "प्रिय, बहनों और भाइयों याद करिये राजगढ़ जिले की एक जमाने में क्या स्थिति थी, पीने के पानी की एक-एक बूंद के लिए जिला परेशान रहता था। आज संतोष है कि, जिले में मोहनपुरा डैम, कुंडलिया बांध, पार्वती परियोजना, सुठालिया डैम समेत एक नहीं अनेक डैम की श्रंखला हमने बनाई है।"

शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कहा कि, "राजगढ़ की धरती पर जहां भी पानी रोका जा सकेगा, रोका जाएगा। जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रदेश सरकार जनता की सेवा के लिए कटिबद्ध है। एक जमाने में सड़कों की हालत क्या थी, आज प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा।"

उन्होंने कहा कि, "जिले के किसानों से एक प्रार्थना है। राजगढ़ जिले की धरती कभी सूखी कहलाती थी, पर अब जिले में फसल उत्पादन कई गुना बढ़ गया है और आने वाले 5 साल में राजगढ़ जिला फसल उत्पादन में पंजाब को पीछे छोड़ देगा।"

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, "जिले के किसान भाई प्राकृतिक खेती को भी अपनाएं। इस पारंपरिक विधि से भी बेहतर फसल उत्पादन किया जा सकता है और जमीन भी रासायनिक जहर से बच जाएगी।"

उन्होंने कहा कि, "नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी मैया से यही प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख,समृद्धि व रिद्धि-सिद्धि आए। यहां की जनता ने संकल्प लिया है कि, विशाल मंदिर परिसर निर्माण के लिए सरकार एवं किसी भी संस्था से एक नया पैसा दान नहीं लेंगे। जनता की इस भावना को मैं प्रणाम करता हूं।"

उन्होंने आगे कहा कि, "जो काम आपको दिया जाए, उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ पूरा करें तो साक्षात मैया दर्शन देंगी। यहां मंदिर, पाठशाला सहित अनेक निर्माण कार्य हो रहे हैं, यह कर्म मार्ग का उत्तम उदाहरण है। यहां अद्भुत कार्य हो रहा है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि, "जहां चाह होती है वहां राह निकल ही आती है। मैया की कृपा राजगढ़ जिले में बरस रही है। यहां बन रही पानी की टंकी से डेढ़ सौ गांवों में पीने का पानी जाएगा। आज हम सभी यहां पवित्र संकल्प लें कि चाहे सवा रुपए लगे, मंदिर के निर्माण में मेहनत की कमाई का पैसा लगाएंगे।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com