रामानुज सहस्त्राब्दी समारोह में बोले CM शिवराज सिंह चौहान- 'हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) हाल ही में हैदराबाद पहुंचे। जहां वो रामानुज सहस्त्राब्दी समारोह में शामिल हुए।
CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा- 'हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व'
CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा- 'हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व'Social Media

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने बीते दिन बुधवार को हैदराबाद में रामानुज सहस्त्राब्दी समारोह में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने श्रीरामनगर, जीवा कैंपस में रामानुजाचार्य की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी के दर्शन किए। इस दौरान शिवराज ने भारत का मतलब भी समझाया और कहा कि हिंदुत्व ही राष्ट्रीत्व है। इसमें दो मत है ही नहीं। उन्हें यह बात कहने में संकोच नहीं है।

बता दें कि, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना के हैदराबाद स्थित जीवा कैंपस में रामानुजाचार्य की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी के दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने 216 फीट (66 मीटर) ऊंची इस प्रतिमा के सामने एक संत की तरह भेष-भूषा में साधु-संतों को मध्य प्रदेश में बनने वाली स्टैच्यू ऑफ वन-नेस परियोजना की जानकारी भी दी।

सीएम शिवराज सिंह ने कही यह बात:

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "हम जैसे लोगों को भी यह स्थल प्रेरणा और दिशा देगा। भारत के नौजवान यहां आएंगे। आधुनिक पीढ़ी भी आएगी। यहां से संदेश लेकर जाएगी तो उनकी दृष्टि बदल जाएगी। राजनीति वाले भी यह बात सीख जाएं तो देश का कल्याण होगा। मैं भी प्रेरणा लेकर जा रहा हूं। मैं भी राजनीतिक कार्यकर्ता हूं। इस विचार को हम कैसे बढ़ाएं। यह भारत का विचार है। सनातन विचार है। इसे सरकार की योजनाओं में जनता का कल्याण और कैसे बेहतर किया जाए। यह बात यहां से सीखकर जाएंगे। भारत को तो बढ़ना ही है।

शिवराज ने संतों से मांगा आशीर्वाद:

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, "सनातन धर्म ने हजारों वर्ष पूर्व ही विश्व को 'अयं निजः परो वेति गणना लघु चेतसाम्' का संदेश दिया। परम श्रद्धेय श्री रामानुजाचार्य जी ने सामाजिक समानता का जो संदेश दिया, वह भावी पीढ़ियों को मार्ग दिखाता रहेगा।" आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि, राजनीति वाले भी ये बात सीख जाएं, तो देश का कल्याण होगा, मैं भी प्रेरणा लेकर जा रहा हूं। मैं भी राजनीतिक कार्यकर्ता हूं, इस विचार को हम कैसे बढ़ाएं। ये सनातन विचार है। समारोह से पहले शिवराज ने संतों से आशीर्वाद मांगा।"

एमपी में स्टैच्यू ऑफ वननेस ओंकारेश्वर में बनने वाला है:

वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में 'Statue Of Oneness' की स्थापना के प्रयास जारी हैं। आप सभी साधु-संतों, महात्माओं के आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। यह दिव्य प्रतिमा विश्व को संदेश देगी कि, हम सभी में एक ही चेतना का वास है। सृष्टि के कण-कण में भगवान हैं।"

मुख्यमंत्री शिवराज ने आगे कहा, यहां सब एक साथ हैं, यह अद्भुत है, यह नजारा देखकर मन भर गया है। स्वामी भगवान रामानुजाचार्य का स्टैच्यू जिसे हम विशाल मूर्ति कह रहे हैं, मैं सोच रहा था कि इनसे क्या सीखूं। धर्म जोड़ता है, सियासत तोड़ती है। यहां जाति, पंत, छोटा, बड़ा, ऐसा कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा, सब लक्ष्मीनारायण की संतान हैं। हम सब उसी के बेटे हैं मगर राजनीतिक विचार कर लेते हैं, तो यह पता नहीं कितने टुकड़ों में तोड़ देती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com