PM मोदी के प्रदेश वासियों को दिए तोहफे के लिए CM शिवराज सिंह ने दिया धन्यवाद

PM मोदी का भोपाल का दौरा काफी चर्चा में हैं। इस यात्रा से पहले PM मोदी ने मध्य प्रदेश वासियों को बड़ा तोहफा दिया है। जिसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें धन्यवाद दिया है।
PM मोदी के प्रदेश वासियों को दिए तोहफे के लिए CM शिवराज सिंह ने दिया धन्यवाद
PM मोदी के प्रदेश वासियों को दिए तोहफे के लिए CM शिवराज सिंह ने दिया धन्यवादSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरों के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। वहीं, अब उनका मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का दौरा काफी चर्चा में बना हुआ है। इस यात्रा से पहले PM मोदी ने मध्य प्रदेश वासियों को बड़ा तोहफा दिया है। इस तोहफे के तहत मोदी सरकार ने परिवहन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। जिसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें धन्यवाद दिया है। हालांकि, देश में पहले कई राज्यों के नाम बदले जा चुके हैं।

मध्य प्रदेश को मिला बड़ा तोहफा :

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर 2021 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर आने वाले हैं। उससे पहले उन्होंने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात देते हुए परिवहन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब इन दिनों भोपाल की शान माने जाने वाले आलिशान हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया जाएगा। इस स्टेशन का नाम बदलकर 'रानी कमलापति स्टेशन' हो जाएगा। हालांकि, PM मोदी इसका लोकार्पण 15 नवंबर 2021 को करेंगे। प्रधानमंत्री द्वार मध्य प्रदेश को दिए इस तोहफे के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें धन्यवाद दिया।

हबीबगंज रेलवे स्टेशन का निर्माण :

जानकारी के लिए बता दें, हबीबगंज रेलवे स्टेशन का निर्माण साल 1979 में किया गया था। इसके बाद साल 2016 की 14 जुलाई में रेलवे ने हबीबगंज के मॉडर्नाइजेशन के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत पहला कॉन्ट्रेक्ट किया था। इसके बाद इस स्टेशन का 100 करोड़ रुपए खर्च की लागत में मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट 5 साल तक चला इसके बाद जुलाई 2021 में हबीबगंज स्टेशन काफी आलीशान बनकर तैयार हो गया। आज यहां मौजूद सुविधाएं किसी बड़े एयरपोर्ट से कम नहीं है। बता दें, अब इस नए रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, हॉस्पिटल, मॉल, स्मार्ट पार्किंग, हाई सिक्योरिटी जैसी अन्य कई आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं।

मध्य प्रदेश CM ने दिया धन्यवाद :

मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट द्वारा शेयर किये एक ट्वीट में धन्यवाद देते हुए कहा कि,

'PM नरेन्द्र मोदी जी को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की जनता की तरफ से हृदय से धन्यवाद देता हूं। PM मोदी की पहल पर हबीबगंज स्टेशन को मॉडल रेलवे का स्वरूप दिया गया है। उसका नाम रानी कमलापति रखा गया है। रानी कमलापति (Rani Kamalapati) गोंड समाज का गौरव एवं अंतिम हिंदू रानी थी।'

शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश CM

गौरतलब है कि, हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखा गया। जो कि, गिन्नौरगढ़ के मुखिया और गोंड राजा निजाम शाह की विधवा गोंड शासक थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com