आज असम दौरे पर रहेंगे CM चौहान, पलासबाड़ी में चुनावी सभा करेंगे संबोधित

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज असम दौरे पर रहेंगे, CM चौहान पलासबाड़ी स्थित आर बी ग्राउंड में चुनाव प्रचार करेंगे।
आज असम दौरे पर रहेंगे CM चौहान
आज असम दौरे पर रहेंगे CM चौहानPriyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच असम में पहले चरण के चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने ताबड़तोड़ प्रचार-प्रसार किए, आज फिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान असम में चुनावी सभा संबोधित करेंगे, बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज असम दौरे पर रहेंगे, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पलासबाड़ी स्थित आर बी ग्राउंड में चुनाव प्रचार करेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में चुनावी सभा संबोधित करेंगे वहीं सीएम चौहान वहां पर पार्टी प्रत्याशी हेमांग ठाकुरिया के पक्ष में प्रचार करेंगे, बताते चलें कि सीएम चौहान इसके अलावा दिन में गुवाहाटी के खानापारा स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित करेंगे, चौहान प्रचार के लिए भोपाल से असम के लिए रवाना हो गए हैं।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के सीएम ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल के सशक्त नेतृत्व में असम विकास के नए आयाम गढ़ रहा है, आज माँ कामाख्या देवी की पावन भूमि असम के पलासबाड़ी में द्वारा आयोजित सभा में जनता से संवाद करूंगा।

आपको बताते चलें कि बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के पहले चरण के लिए गुरुवार यानी आज शाम प्रचार थम जाएगा और शनिवार को मतदान होगा। असम में अपनी पकड़ बनाए रखने और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से सत्ता हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चुनावी राज्यों में चुनाव प्रचार जोरों पर है।

असम विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 47 सीटों पर 27 मार्च को वोटिंग होनी है, पहले चरण के जनादेश से राज्य की सत्ता के भविष्य का फैसला होना है, ऐसे में आज अंतिम दिन भी दोनों दल अपनी ताकत दिखाएंगे। वहीं बताते चले कि दूसरे चरण में 39 सीटों के लिए 1 अप्रैल और तीसरे चरण में 40 सीट के लिए 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com