CM ने विदिशा जिले के बाढ़ पीड़ितों के खातों में ट्रांसफर की 11 करोड़ 3 लाख 15 हजार रुपए की राहत राशि

मध्यप्रदेश : आज मुख्यमंत्री ने मंत्रालय से विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मकानों और घरेलु सामग्री हेतु 11 करोड़ 3 लाख रुपये से अधिक की राहत राशि का वितरण किया।
CM ने बाढ़ पीड़ितों के खातों में ट्रांसफर की राहत राशि
CM ने बाढ़ पीड़ितों के खातों में ट्रांसफर की राहत राशिSocial Media

मध्यप्रदेश। एमपी के कई जिलों में हुई भारी बारिश के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, ऐसे में बाढ़ के चलते हुए नुकसान का सर्वे कार्य किया जा रहा है। ऐसे में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने विदिशा जिले के बाढ़ पीड़ितों के खातों में राहत राशि भेजी है।

बाढ़ से प्रभावित Vidisha जिले की राहत राशि का सिंगल क्लिक से वितरण :

आज मंत्रालय से सीएम ने बाढ़ पीड़ितों के खातों में ट्रांसफर की राहत राशि :

आज मंत्रालय से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मकानों और घरेलु सामग्री हेतु 11 करोड़ 3 लाख रुपये से अधिक की राहत राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। सीएम बोले- बाढ़ प्रभावित बाकी जिले भी सर्वे का काम यथा शीघ्र पूरा करें। जिससे प्रभावित किसानों और गरीबों तक सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में राहत राशि पहुंचाई जा सके और नुकसान की भरपाई की जा सके।

जिन किसानों के मकान बाढ़ में ढह गए हैं, उनके मकान फिर से बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर सहयोग किया जाए। जब तक उनके मकान नहीं बन जाते तब तक शिविर में ठहरे परिवारों के रहने का अस्थाई इंतजाम भी होना चाहिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा-

राहत राशि ट्रांसफर करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं बधाई देता हूं कि इतनी भीषण बाढ़ में भी हमारी तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के कारण हमने कोई जान नहीं जाने दी। जितने प्रयास हो सकते थे हम सभी ने मिलकर किये, बाढ़ से प्रभावित जिलों में प्रभारी मंत्री मॉनिटरिंग करें। कोई भी पात्र व्यक्ति सर्वे में न छूटे। जिनका नुकसान हुआ है उनकी सूची पंचायत भवन या उपयुक्त स्थानों पर लगाई जाये। वहीं सीएम ने कहा कि, मैं निर्देश दे रहा हूं कि सभी प्रभावित जिलों में जिनके मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं, उनके मकान जब तक न बन जाएं तब तक उनकी अस्थाई व्यवस्था की जाए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com