सीएम आज एक हजार करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे

भोपाल, मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन-कल्याण और सुराज अभियान में 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे मिंटो हॉल में एक हजार करोड़ से अधिक की लागत के 73 विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।
सीएम आज एक हजार करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे
सीएम आज एक हजार करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगेSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन-कल्याण और सुराज अभियान में 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे मिंटो हॉल में एक हजार करोड़ से अधिक की लागत के 73 विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। साथ ही 402 शहरों को 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर 299.04 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से वितरित करेंगे।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 13, इंदौर में 15, सागर में 02, जबलपुर में 17, उज्जैन में 19, रीवा में एक, ग्वालियर-चंबल में 06 और मप्र निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के 06 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। भोपाल संभाग में 242 करोड़ 61 लाख 46 हजार के 13 कार्यों का लोकार्पण होगा। इनमें महालक्ष्मी 551, आवासीय परिसर निर्माणए एमआ-2 माता मंदिर से न्यू मार्केट मार्ग निर्माण, पेयजल योजना शमशाबाद, ट्रेक्टीकल परियोजना के तहत विभिन्न स्थानों पर प्लेस मेकिंग कार्य, नगर के विभिन्न वार्डो में सीसीरोड़ एवं नाली निर्माण तथा मसानिया तलाई में सीसी निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य, वार्ड 29 नेहरू नगर पुलिस लाइन उद्यान का विकास, नेहरू नगर में एवीएम स्कूल के पास उद्यान का विकास, ट्रासंपोर्ट नगर में व्यवसायिक परिसर में निर्माण, यादगारे शाहजहानी एक्सटेंशन उद्यान का विकास, जोन 18 इंडस कॉलोनी में सात उद्यानों का विकास और वार्ड क्रमांक 14 बस स्टेंड पर यात्री प्रतीक्षालय निर्माण सिलवानी शामिल हैं।

जबलपुर संभाग में 49 करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपए की लागत के 11 कार्यों का लोकार्पण होगा। उज्जैन संभाग में 313 करोड़ 39 लाख 45 हजार रुपए की लागत से निर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण होगा। रीवा संभाग के विरसिंहपुर में 2 करोड़ 25 लाख की लागत के पीसीसी रोड, नाली एवं विद्युतीकरण के कार्य का लोकार्पण होगा। ग्वालियर संभाग में 260 करोड़ 16 लाख के कार्यों का लोकार्पण होगा। इसी तरह सागर संभाग में 35 करोड़ 33 लाख के 02 कार्यों का लोकार्पण होगा। इंदौर संभाग में 129 करोड़ 97 लाख 40 हजार रुपए के 15 कार्यों का लोकार्पण भी होगा। मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के 06 कार्यों का लोकार्पण भी होगा। इनकी कुल लागत 41 करोड़ 30 लाख 74 हजार रुपए है। इनमें रीवा में अटल परिसर स्थित 139 ईडब्ल्यूएस एवं 60 एलआईजी भवन, डॉ. हरिसिंह गौर नगर सागर में विभिन्न श्रेणी के 138 भवन, प. दीनदयाल नगर सागर में विभिन्न श्रेणी के 67 भवन, ग्वालियर में कावेरी इन्क्लेव दर्पण कॉलोनी, राघौगढ़ में पॉलिटेक्निक कॉलेज और गुन्नौर, पवई और शाहनगर में निर्मिण प्रशिक्षण कक्ष शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co