कोल इंडिया ने कर्मचारियों को दिया तोहफा
कोल इंडिया ने कर्मचारियों को दिया तोहफाAfsar Khan

शहडोल: दीपावली से पहले कोल इंडिया ने कर्मचारियों को दिया तोहफा

शहडोल, मध्य प्रदेश : दुर्गा पूजा से शुरू होकर दीपावली तक चलने वाले त्यौहारों के सीजन में कोल इंडिया ने इस वर्ष फिर कर्मचारियों को मोटे बोनस का तोहफा दिया है।

राज एक्सप्रेस। दुर्गा पूजा से शुरू होकर दीपावली तक चलने वाले त्यौहारों के सीजन में कोल इंडिया ने इस वर्ष फिर कर्मचारियों को मोटे बोनस का तोहफा दिया है। सभी कालरी कर्मचारियों को इस बार दुर्गा पूजा पर्व के अवसर पर 64 हजार 700 रुपए का बोनस देने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को कलकत्ता में कोल इंडिया के मुख्यालय में बैठक के दौरान निर्णय लिया गया एवं कोल इंडिया के चेयरमेन और छह केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के बीच चली लम्बी बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।

दुर्गा पूजा में कोल कर्मियों को मिले 64 हजार 700 का बोनस

कोल इंडिया में दो लाख 66 हजार कोल कर्मी विभिन्न कंपनियो के अधीन कार्यरत है। जिसमे डब्लूसीएल, बीसीसीएल,एनसीएल, एसईसीएल आदि कम्पनियां शामिल हैं। जिनमें कार्यरत कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया गया है। इन कर्मचारियों के बोनस में 17 सौ करोड़ रुपए का अतिरिक्त अधिभार उठाना पड़ेगा।

2010 में मिले थे 30 हजार

कोल इंडिया के द्वारा वर्ष 2010 मे सभी कर्मचारियों को बोनस के तौर पर 30 हजार रुपए दिए गए थे। पिछले वर्ष इस मोके पर सभी कर्मचारियों को 60 हजार 500 रुपए प्रदान किए गए थे। जिसमे कोल इंडिया को 16 सौ करोड़ रुपए अतिरिक्त भार पड़ा था। कोल इंडिया के प्रबंधन के साथ बैठक में इंटक, एचएमएस, एटक, सीटू , बीएमएस और एआईसीसीटीयू के श्रम संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

त्यौहारों में होती है खरीददारी

कोल इंडिया के अधीन कार्यरत कम्पनियों के कर्मचारी दुर्गा पूजा से दीपावली तक अपने व परिवार के लिए जमकर खरीददारी करते हैं। जिसमें मोबाइल, टेलीविजन, कार, बाइक, कम्प्यूटर,लेपटॉप व सोने चांदी के आभूषण आदि शामिल हैं। बीते कई वर्षो से कालरी कर्मचारियों और उनके परिवारो के जीवन शैली में भी काफी परिवर्तन देखने को मिला है। कपड़ों की खरीददारी भी त्यौहारो के सीजन में जमकर होती है।

कर्मचारियों के जीवन स्तर में भी सुधार देखने को मिल रहा है। श्रमिक संगठन लम्बे समय से त्यौहारों में बोनस की राशि में बढ़ोत्तरी करने की मांग कर रहे थे। कोल प्रबंधन ने धन तेरस और दीपावली के पहले ही धन की वर्षा कर दी है।

कोल इंडिया के अधिकारियों

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com