मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर, बैतूल, खरगोन और सागर में कोल्ड डे

मध्य प्रदेश में ठण्ड अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए चरम सीमा पर पहुंच गयी है। इसे लोगों के दैनिक जन-जीवन पर खासा प्रभाव पड़ा है। जानिए प्रदेश में इस ठण्ड से कहाँ कितना असर हुआ...
मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर, बैतूल, खरगोन, और सागर में कोल्ड डे
मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर, बैतूल, खरगोन, और सागर में कोल्ड डे Vinita Gupta - RE

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग सहित प्रदेश के अधिकांश जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग में आज सुबह दृश्यता जीरो पर पहुंच गई। वहीं भोपाल में 200 मीटर दर्ज की गई। दृ्श्यता कम होने से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिल्ली से आने वाली अधिकांश ट्रेनें देरी से चल रही हैं। अचानक बदले मौसम से भोपाल के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह 11 बजे अधिकतम तापमान 13.6 और दोपहर ढाई बजे 17.0 डिग्री दर्ज किया गया। बैतूल, खरगोन, सागर और नरसिंहपुर में कोल्ड डे रहा। ठण्ड के असर को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग को भी बदल दिया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मौसम इसलिए बदला, क्योंकि उत्तर से सीधी बर्फीली हवाएं आ रही हैं। इस वजह से तापमान में गिरावट आई है। वहीं नमी ज्यादा होने से कोहरा छाया हुआ है। शनिवार रात प्रदेश में कई जिलों में ठंडी रात हो सकती है। इसी के साथ शनिवार के दिन के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। ग्वालियर-चंबल संभाग में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह साढ़े छह बजे दृश्यता जीरो दर्ज की गई। वहीं दृश्यता खजुराहो 100, जबलपुर 700, भोपाल 200, जबलपुर 500 दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज कम हो गया है और राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अन्य स्थानों में भी पारा लुढ़कने लगा है, लेकिन चार दिन बाद ही एक और पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है। शनिवार को बैतूल, खरगोन, सागर और नरसिंहपुर में कोल्ड डे रहा।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सुबह से पूर्वान्ह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। सुबह दृश्यता 200 मीटर थी जो बाद में बढ़कर 500 मीटर हुई। दोपहर 12 बजे धूप खिली, हालांकि बादलों की आवाजाही बनी रही। शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरकर आज 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में शहडोल संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्र शुष्क रहे। प्रदेश में सबसे कम रात्रि का तापमान 5 डिग्री शिवपुरी में रिकॉर्ड हुआ है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com