हिमालयी क्षेत्र की बर्फबारी से प्रदेश के मौसम ने बदले तेवर

मध्यप्रदेश में हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड का दौर प्रारंभ हो गया। अचानक मौसम ने बदले तेवर, विभाग ने किया अलर्ट जारी।
प्रदेश के मौसम ने बदले तेवर
प्रदेश के मौसम ने बदले तेवरSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड का दौर प्रारंभ हो गया। सिहरन पैदा करने वाली ठंड और प्रदेश के कुछ स्थानों पर सुबह-सुबह कोहरे की धुंध ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी। मध्यप्रदेश में अचानक मौसम ने बदले तेवर, विभाग ने किया अलर्ट जारी- अगले 24 घंटे के दौरान करीब 20 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिराने की आशंका जताई है।

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के प्रवक्ता के अनुसार

जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी से पूरे उत्तर भारत के साथ ही मध्यप्रदेश भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। प्रदेश के सीधी, सतना, रीवा, खजुराहो, ग्वालियर, राजगढ़, उज्जैन, शाजापुर और रतलाम सहित अनेक स्थानों पर सुबह कोहरे की हल्की धुंध से धूप देर से निकली, जिसके चलते ठंड का अच्छा खासा प्रभाव देखा गया।

कुछ स्थानों पर कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

वहीं, कोहरे के चलते वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सिहरन पैदा करने वाली ठंड का प्रभाव प्रदेशभर में है। राजधानी भोपाल में सुबह हल्की धुंध के बाद धूप देर से निकली, जिसके चलते ठंड का प्रभाव सुबह-सुबह अधिक रहा, हालांकि बाद में धूप निकल आई, जिससे ठंड में कमी आई। ठंड ने सुबह सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशान किया।

पिछले चौबीस घंटों के दौरान सीधी, सतना और छतरपुर जिले के नौगांव में हल्की बारिश भी हुई है। राजधानी भोपाल में रात का तापमान कल के मुकाबले लगभग तीन डिग्री तक लुढ़क कर 13. 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी रात के तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट देखी गयी है।

मौसम ने ली करवट

प्रदेश में दिसंबर माह से ठंड ने अपने तापमान में बढ़ोतरी करते हुए मौसम में ठंडक घोल दी है जिससे प्रदेश के कई जिलों में ठंड का तापमान लगातार बढ़ रहा है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com