हिमालयी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी की चुभन, प्रदेश भर में शीतलहर की मार

मध्यप्रदेश में हिमालय से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित मप्र के अधिकांश भागों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई और ठंड के तेवर तीखे बने रहे।
प्रदेश भर में शीतलहर की मार
प्रदेश भर में शीतलहर की मारVinita Gupta- RE

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में हिमालय से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित मप्र के अधिकांश भागों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई और ठंड के तेवर तीखे बने रहे। मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में भोपाल में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 8.8 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस तथा ग्वालियर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रहा।

ठंड के तेवर रहे तीखे :

इसी प्रकार उमरिया, रीवा, बैतूल, रायसेन में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। यहाँ कहीं-कहीं शीतलहर का प्रभाव अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने से हवाओं का रूख बदलेगा। वातावरण में नमी आने से आसमान में बादल छा जायेंगे। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी। राजधानी भोपाल में चल रही शीतलहर का असर लोगों पर और यातायात पर देखा गया। आज सुबह यहाँ धूप खिली लेकिन वातावरण में सर्द हवाओं की चुभन बनी रही।

शिवपुरी में ठंड में हुई बढ़ोतरी

शिवपुरी में बादलों की लुकाछिपी के बीच धूप निकली लेकिन सर्द हवाओं के चलने से ठंड में बढ़ोतरी हुई। यहाँ तीन दिन पहले बारिश रूकने के बाद से कभी दिन में धूप निकलती है, तो कभी बादल हो जाते हैं। इसके चलते न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। सर्द हवाओं के चलने से ठंड में बढ़ोतरी हुई। जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने इस अनिश्चित माहौल के चलते लोगों को सर्दी से बचाव करने के साथ खानपान का ध्यान रखने की सलाह दी है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने खेतों में फसलों को सुरक्षित रखने के लिए शाम के समय खेतों के आसपास धुंआ करने की सलाह किसानों को दी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com