इंदौर में अब जल्द खोले जाएंगे धार्मिक स्थल, कलेक्टर सिंह ने दिए संकेत

इंदौर, मध्यप्रदेश: शहर के कलेक्टर ने धार्मिक स्थलों को खोलने के संकेत जारी किए हैं। खजराना मंदिर में पाबंदी के बावजूद बीजेपी समर्थकों ने प्रवेश किया था।
इंदौर में अब जल्द खोले जाएंगे धार्मिक स्थल
इंदौर में अब जल्द खोले जाएंगे धार्मिक स्थलSyed Dabeer Hussain - RE

इंदौर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी का प्रकोप जहां बढ़ते संक्रमण के साथ अब भी जारी है तो वहीं संक्रमण काल के बीच रियायत के बाद अब पूरी तरह से शहर अनलॉक हो गया है लेकिन अब भी धार्मिक स्थल शहर में खुले नहीं हैं। जिसे लेकर शहर के कलेक्टर ने धार्मिक स्थलों को खोलने के संकेत जारी किए हैं। खजराना मंदिर में पाबंदी के बावजूद बीजेपी समर्थकों ने प्रवेश किया था।

बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष और समर्थकों ने किया था प्रवेश

इस संबंध में, बीते दिन रविवार को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य 20 से ज्यादा समर्थकों के साथ खजराना मंदिर पहुंच गए थे। जिस पर पुजारी पं. अशोक भट्ट का कहना है सिर्फ विशेष अतिथि ही शिखर दर्शन कर रहे हैं। इसी तरह आर्य और उनके समर्थक भी शिखर दर्शन करके लौट गए थे, वहीं मंदिर के मैनेजर ने मामले में किसी प्रकार की भी जानकारी नहीं होने की बात कही है।

कलेक्टर ने धार्मिक स्थलों को खोले जाने के दिए निर्देश

इस संबंध में, आज सोमवार को शहर के कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी धार्मिक स्थलों को खोलने के संकेत दिए हैं। जिसमें सिंह ने कहा कि धर्मस्थलों को खोलने का विचार चल रहा है, एक-दो दिन में धर्मस्थल खोल दिए जाएंगे। बता दें कि, 5 अगस्त को करीब 130 दिन बाद जिम, योग केंद्र, लाइब्रेरी, ब्यूटी पार्लर के शटर उठे थे। इसके अलावा इंदौर में लगे बाजारों पर प्रतिबंध को पूरी तरह से हटा लिया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com