छिंदवाड़ा : अर्थ संगिनी की महिला सशक्तिकरण पर सराहनीय पहल

छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं जानकारी के अभाव में अपने काम को सफल नहीं बना पातीं और उनके जीवन स्तर में भी कोई सुधार नहीं हो पाता, उन्हीं महिलाओं को नई राह दिखाने, उनके सपनों में कदम रखा है।
अर्थ संगिनी की महिला सशक्तिकरण पर सराहनीय पहल
अर्थ संगिनी की महिला सशक्तिकरण पर सराहनीय पहलRaj Express

छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश। "आज महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाबी की सीढ़ियाँ चढ़ रही हैं, परंतु छोटे-छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं जानकारी के अभाव में अपने काम को सुचारू रूप से सफल नहीं बना पातीं और उनके जीवन स्तर पर कभी कोई सुधार नहीं हो पाता, उन्हीं महिलाओं को एक नई राह दिखाने, उनके सपनों में कदम रखा है।" संस्था की संचालिका शानू मेहता ने इसी उद्बोधन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक दीपक सक्सेना, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत अमित सक्सेना, महिला अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी, श्रीमती मनीषा पाल, कहकशा मिर्जा, आतिश ठाकरे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिले भर में संचालित होने वाले स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संस्था द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। मुख्य अतिथि दीपक सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा कि, "छिंदवाड़ा के हर नागरिक के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहने वाले कमलनाथ एवं नकुल नाथ द्वारा जिले की महिलाओं के उत्थान के लिए एवं उन्हें रोजगार प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए उस संस्था 'अर्थ संगिनी' को अपने जिले में काम करने का अवसर प्रदान किया। ताकि हर महिला रोजगार प्राप्त कर अपना जीवन स्तर सुधार सके।"

संस्था की संचालिका शानू मेहता ने कार्यक्रम में उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं को बताया कि, 'हम जल्द ही छिंदवाड़ा शहर, नवेगांव और देलाखारी में सेनेटरी पैक, पनीर एवं वनोपज की यूनिट लगाने जा रहे हैं। यूनिट में हर प्रकार के कार्य सिर्फ महिलाओं द्वारा ही कराए जाएंगे। जैसे कच्चा माल लाना, उसे तैयार करना और उसे मार्केटिंग के द्वारा बेचना। हमारी संस्था संपूर्ण जिले में महिलाओं को हमारी यूनिट से जोड़ने का काम कर रही है। अत: जो भी महिलाएं स्वयं का रोजगार करती हों या करना चाहती हों वो हमारी संस्था से जुड़ सकती हैं।'

कार्यक्रम के अंत में संस्था संचालिका शानू मेहता, अरहम नागोरी, स्मिता एवं संस्था के सदस्यगणों ने उपस्थित अतिथियों एवं स्व सहायता समूह के प्रति सफल आयोजन हेतु आभार प्रदर्शित किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com