कम्प्यूटर बाबा
कम्प्यूटर बाबाSocial Media

MP उपचुनाव: कम्प्यूटर बाबा भी मैदान में, लोकतंत्र बचाओं यात्रा की प्रारंभ

मध्यप्रदेश उपचुनाव को लेकर जारी सियासत के बीच कम्प्यूटर बाबा ने लोकतंत्र बचाओ यात्रा का प्रारंभ कर शिवराज सरकार पर साधा निशाना।

मध्यप्रदेश। प्रदेश में आगामी समय में होने वाले उपचुनाव को लेकर जहां एक भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासत जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ उपचुनाव के सियासी मैदान में अब कम्प्यूटर बाबा आ गए हैं। आज कम्प्यूटर बाबा ने संत समाज के साथ उपचुनाव को धर्म और अधर्म की लड़ाई बताते हुए लोकतंत्र बचाओं यात्रा की शुरुआत की है। यह यात्रा जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं उन विधानसभाओं में पहुँचकर चौपाल कार्यक्रम करेंगे।

प्रदेश की उपचुनाव वाली विधानसभाओं पर कम्प्यूटर बाबा के नेतृत्व में की जाने वाली लोकतंत्र बचाओं यात्रा के शुरुआत में बाबा ने कहा कि हम उन विधानसभा में जा रहे हैं, जहां वोटर के साथ गद्दारी हुई है। जहां लोकतंत्र की हत्या हुई है। हम जनता से अपील करेंगे कि जिन गद्दारों ने आपके वोट को बेचकर आपको छला है, उन्हें वोट ना दें।

बाबा ने कहा- मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहना चाहूंगा कि आप ने और आपके साथियों ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए सरकार बनाई है। आपको ऐसी सरकार नही बनाना थी। जनता का विश्वास आप पर नहीं था। जनता ने आपको उखाड़ फेंका था। जनता ने कांग्रेस को पांच साल दिए थे, आपको नहीं। आपको पांच साल इंतजार करना था। यदि आपको इतना इंतजार नहीं करना था तो चुनाव लड़कर आना था। इस प्रकार की जो गद्दारी हुई है। अब धर्म और अधर्म की लड़ाई है, हम सब इसी को लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं जनता, राजनेताओं और राजनीतिक विशेषज्ञों से पूछना चाहूंगा कि लोकतंत्र को बचाना हमारा कर्तव्य हैं या नहीं?

बाबा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि भारत का संविधान जिंदा रहे, संविधान, प्रजातंत्र की रक्षा हो। जिन्होंने खुद को बेचकर वोटर को धोखा दिया, बिकते हुए वह दूसरी सरकार में शामिल हो गए, उन गद्दारों ने जनता को छला है। संत समाज जनता के सामने जाकर इन गद्दारों की पोल खोलेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co