कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाओं में झलका विश्वास
कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाओं में झलका विश्वासPriyanka Yadav - RE

MP सियासी संकट: कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाओं में झलका विश्वास

मध्यप्रदेश के सियासी संकट और जारी फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया के बीच कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं आई सामने, बहुमत पूर्ण होने पर दिया जोर।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में जारी सियासी घमासान के साथ फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया भी लगातार जारी है इस बीच ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल टंडन को अपना इस्तीफा सौंपा था वहीं इन्हीं प्रक्रिया के बीच कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी के बहुमत पेश करने पर विश्वास जताया है।

कई बार हम लोग अग्निपरीक्षा में खड़े हो चुके हैं अध्यक्ष चुनाव हो या फिर उपाध्यक्ष का चुनाव। सत्य कमजोर हो सकता है पर हार नहीं सकता। कहते हैं मौसम कभी गीला रहता है तो कभी सूखा लेकिन इस अग्निपरीक्षा में हम कमलनाथ सरकार के नेतृत्व में खड़े हैं।

मंत्री सुखदेव पांसे

कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं, कांग्रेस के सभी 16 विधायकों को इस्तीफे देगें यह गलत और पूरी तरह से बेबुनियाद है। जैसा कि सब जानते हैं कांग्रेस के सभी 16 विधायकों को बंधक बनाया गया है जिनकी उनके परिवार से बात नहीं हो पा रही है कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता बहुमत में चुनाव लड़ेंगे और दृढ़ता के साथ बहुमत साबित करेगें। कोई विधायक कांग्रेस से इस्तीफ़ा नहीं देगा 24 जगह चुनाव होंगे और हम जीतेंगे सरकार बनायेगे

राजीव सिंह

परीक्षा, परीक्षा होती है जो भी परीक्षाएं होगी उसे फेस किया जाएगा। गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो क्या गिरेगें जो घुटनों के बल चलते हैं। स्थिति साफ है कि, क्या हो रहा है प्रदेश की जनता के साथ देश की जनता भी जानती है कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा।

कांग्रेस नेता

पूरा विश्वास है कि कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है दो बजे माननीय अध्यक्ष के फैसले पर निश्चित होगा। काबिल-ए- तारिफ है कि प्रदेश की जनता फैसला करेगी।

कांग्रेस नेता

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com