गांधी को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच घमासान

सिरोंज : भाजपा ने पहनाई माला तो कांग्रेस ने गांधी को गंगाजल से कराया स्नान
गांधी को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच घमासान
गांधी को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच घमासानPramod Raghuvanshi

राज एक्सप्रेस। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की धूम रही वहीं दूसरी ओर नगर सिरोंज में गांधी प्रतिमा को लेकर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। ज्ञात हो कि गुरुवार को नगर में भाजपा द्वारा निकाली गई गांधी संकल्प पद यात्रा के समापन अवसर पर छत्री नाका चौराहे पर गांधी प्रतिमा को माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया था तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांधीजी की प्रतिमा का जल अभिषेक कर पवित्र किया।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने कहा कि :

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद सेन ने कहा भाजपा पूरे देश में महात्मा गांधी की 150वी जयंती मानने का ढोंग कर रही है। भाजपा के गोडसे विचारधारा के लोगों ने ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की हत्या की थी और अब अपनेे स्वार्थ सिद्धी के लिए महात्मा गांधी के नाम लेते हैं। जबकि इन लोगों का महात्मा गांधी और गांधी विचारधारा से कोई सरोकार नही है यह लोग वो हैं जो महात्मा गांधी की हत्या में शामिल सावरकर के भारत रत्न देने की बात करते हैं। वहीं एक ओर अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंकने के लिए महात्मा गांधी का नाम ले रहे हैं, क्योंकि महात्मा गांधी एक व्यक्ति नही विचारधार है। संपूर्ण विश्व इस गांधी विचारधारा के आगे नतमस्तक है। यह उस विचारधारा का लाभ को लेना चाहते है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा कर रही दिखावा :

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी गांधीजी के नाम पर ढोंग कर रही है। भाजपा गांधी संकल्प पदयात्रा निकाल रही है लेकिन कार्यक्रम के दौरान मंच पर गांधी जी का छायाचित्र ना होना इनके चालचरित्र को दर्शाता है। गुरुवार को पूरे शहर में पदयात्रा निकाली छत्री नाका चौराहे पर जब समापन हुआ तो अन्य महापुरुषों की तस्वीरें मंच पर थी लेकिन भाजपा के नेता गांधी के नाम पर यात्रा निकालकर गांधी की तस्वीर रखना ही भूल गए।

कांग्रेसियों को नहीं है कोई काम :

सांसद - क्षेत्रीय सांसद राज बहादुर सिंह ने कांग्रेस नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास अब और कोई काम नहीं है इसलिए वह आरोप लगाते रहते हैं। जो चालचरित्र की बात कर रहे हैं पहले वह खुद को झांक कर देख लें। कांग्रेस की कर्ज माफी से उसके चालचरित्र को हर एक व्यक्ति अच्छी तरह जान चुका है। प्रदेश की भोली-भाली आम जनता और किसानों के साथ झूठे वादे करके कौन ढोंग कर रहा है यह जनता सब जानती है। हमारे मंच पर तो गांधी जी की तस्वीर भी थी और माल्यार्पण भी किया था लगता है सरदार पटेल की तस्वीर के कारण इन्हें गांधी जी की तस्वीर दिखाई नहीं दी। अब आरोप लगाने से कुछ नहीं होने वाला है आप तो खेतों पर जाइए और किसानों को मुआवजा दिलाईए।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com