कांग्रेस शरणार्थी और घुसपैठियों में अंतर महसूस नहीं होता:सीएम योगी
कांग्रेस शरणार्थी और घुसपैठियों में अंतर महसूस नहीं होता:सीएम योगीSocial Media

कांग्रेस को शरणार्थी और घुसपैठी में अंतर महसूस नहीं होता:सीएम योगी

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस को शरणार्थी और घुसपैठियों में अंतर महसूस नहीं होता है।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है, इसी के चलते भाजपा द्वारा प्रदेश में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत भाजपा के नेतागण और कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों में इस कानून के बारे में जागरुकता जगाने और कानून को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है।

नागरिकता कानून के समर्थन में ग्वालियर पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि, कांग्रेस को शरणार्थी और घुसपैठियों में अंतर महसूस नहीं होता है। देश के अंदर लगातार घुसपैठ से आतंकवाद, अलगाववाद, नक्सलवाद को पनपाने वालों की वकालत कांग्रेस और सहयोगी दल कर रहे हैं। आपातकाल लगाकर जिस कांग्रेस ने संविधान का चीरहरण किया था। जिन लोगों ने खुद संविधान का गला घोंटा था। लोकतंत्र को रौंदकर एक परिवार के हाथ गिरवी रखने का काम किया था। वहीं आज संविधान बचाने की बात कर रहे हैं।

योगी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की आड़ में कांग्रेस समेत विपक्ष ने देश में आगजनी, तोड़फोड़ और अराजकता का वातावरण पैदा करने का कार्य किया है। इसलिए देश की जनता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए हम सबको जनता के बीच आकर वस्तुस्थिति से अवगत कराना पड़ा है। नागरिकता कानून, नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता लेने वाला कानून नहीं है। यह भारत के हित में और 1950 में हुए नेहरू-लियाकत समझौते की उस कड़ी को आगे बढ़ाने का परिष्कृत रूप ही है।

नागरिकता संशोधन कानून के बारे में कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से जो अल्पसंख्यक शरणार्थी आएंगे। उन्हें हम हृदय में बिठा कर रखेंगे। उन्होंने कांग्रेसी एवं वामपंथी नेताओं से आग्रह किया कि राष्ट्रभक्ति की राजनीति कीजिए जहर फैलाने की राजनीति मत करिए।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindiके नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com