किसानों के पक्ष में बात करने का नैतिक अधिकार नहीं कांग्रेस को : राव

भोपाल, मध्य प्रदेश : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव ने रविवार को कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं को किसानों के पक्ष में बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है।
किसानों के पक्ष में बात करने का नैतिक अधिकार नहीं कांग्रेस को : राव
किसानों के पक्ष में बात करने का नैतिक अधिकार नहीं कांग्रेस को : रावSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव ने रविवार को कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं को किसानों के पक्ष में बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है और उनकी विश्वसनीयता भी नहीं बची है।

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन यहां श्री राव ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी विश्वेश्वर टुडु तथा श्रीमती पंकजा मुंडे और प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर भी मौजूद थे। प्रदेश भाजपा के सीहोर में आयोजित जिला अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर लौटे श्री राव ने कहा कि कांग्रेस को अपना अस्तित्व बचाने की चिंता सता रही है। इसलिए उसके नेता किसान आंदोलन के बहाने तरह तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन उन्हें किसानों की बात करने का नैतिक अधिकार अब नहीं है। श्री राव ने कहा कि केंद्र की भाजपाशासित सरकार किसानों के मुद्दे पर तार्किक बात करने सदैव तैयार है।

श्री राव ने मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन को देश के लिए 'आदर्श संगठन' बताते हुए कहा कि लेकिन हमें अभी इसे और मजबूत करना है। इसके लिए हम 'हर बूथ पर भाजपा मजबूत' का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ कमियां हैं। जैसे कुछ पंचायतों तक अभी संगठन की पकड़ मजबूत नहीं हैं। इसलिए दो दिन तक संगठन स्तर पर विभिन्न स्तरों पर हुयी चर्चा में एक 'पॉलिटिकल रोडमैप' बनाने पर जोर दिया गया। श्री राव ने कहा कि मध्यप्रदेश में हम सत्ता में हैं, लेकिन यह महसूस किया जा रहा है कि अभी भी पार्टी के स्तर पर कुछ कमियां हैं। कुछ तबकों में, कुछ जगहों पर, कुछ बूथों पर पार्टी मजबूत नहीं है। इसलिए आने वाले दिनों में हम 'हर बूथ पर भाजपा मजबूत' का लक्ष्य लेकर काम करेंगे। हम पार्टी को उस स्तर तक ले जाना चाहते हैं कि प्रदेश में जहां भी चुनाव हों, वहां जीत भाजपा की ही हो।

किसानों से सदैव रहेगा पार्टी का संवाद :

श्री राव ने कहा कि विभिन्न बैठकों और चर्चाओं में यह सामने आया कि मध्यप्रदेश में सुशासन के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। अब हमें सुशासन के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करना है। इसके लिए उन तरीकों पर विचार किया गया, जिनसे सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों के लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी का किसानों के साथ सदैव संवाद रहा है और आगे भी रहेगा। श्री राव ने कहा कि वे स्वयं और सह प्रभारी अगले कुछ महीनों में राज्य के प्रत्येक जिले का प्रवास करना चाहते हैं और इसका कार्यक्रम भी तय किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य से प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com