ग्वालियर:कांग्रेस ने ग्वालियर में कार्यवाहक अध्यक्षों को दी जिम्मेदारी

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: पीसी शर्मा से कार्यवाहक अध्यक्षों ने काम न मिलने की शिकायत की थी। कांग्रेस ने महाराज सिंह को संगठन की, माहेश्वरी को यूथ, सेवादल, महिला कांग्रेस व एनएसयूआई की जिम्मेदारी दी।
कांग्रेस ने ग्वालियर में कार्यवाहक अध्यक्षो को दी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने ग्वालियर में कार्यवाहक अध्यक्षो को दी जिम्मेदारीRaj Express

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। शहर कांग्रेस के संचालन के लिए हाल ही में चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व ने की थी, लेकिन उनको कोई जिम्मेदारी अध्यक्ष ने नहीं दी थी। इसको लेकर कार्यकारी अध्यक्षों ने ग्वालियर पूर्व के प्रभारी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने मिलकर शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह के कहने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने शुक्रवार को कार्यकारी अध्यक्षों के मध्य काम का विभाजन कर दिया है।

चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद से ही उनका विरोध होने लगा था, इसके पीछे कारण यह था कि चार में से तीन कार्यकारी अध्यक्ष ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से बनाएं गए थे, लेकिन उप चुनाव ग्वालियर व ग्वालियर पूर्व विधानसभा में होना है। शिकायत पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से की गई उसके बाद ग्वालियर पूर्व के प्रभारी पीसी शर्मा से भी की जा चुकी है, लेकिन इन शिकायतों का कोई भी समाधान अभी तक नहीं निकला है। इससे ग्वालियर पूर्व के काफी कार्यकर्ता नाराज है। पूर्व के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो पूर्व के कार्यकर्ता उप चुनाव में क्यों काम करेंगे? इसी बीच कार्यकारी अध्यक्ष भी काम न मिलने से खासे नाराज थे, क्योंकि वह नियुक्ति के बाद से ही बिना काम के चल रहे थे। इस मामले को लेकर कार्यकारी अध्यक्ष मोहन माहेश्वरी ने ग्वालियर पूर्व के प्रभारी पीसी शर्मा से मुलाकात कर जब उनको बताया कि हमें कार्यकारी अध्यक्ष तो बना दिया है, लेकिन काम अभी तक अध्यक्ष ने नहीं दिया है। इस बात को सुनकर पीसी शर्मा ने माहेश्वरी से कहा था कि आपको लेकर तो काफी शिकायतें आ रही है कि एक ही विधानसभा से तीन कार्यकारी अध्यक्ष बना दिए गए है, ऐसे में यह मामला फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष देख रहे है ओर बदलाव भी हो सकता है। इसी बीच ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ने बात को संभाला ओर काम का विभाजन कराने की सहमति शर्मा से दिला दी।

सहमति मिलते ही अध्यक्ष ने किया कार्य विभाजन :

कार्यकारी अध्यक्षों को काम की जिम्मेदारी दिलाने में ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक सिंह की काफी अहम भूमिका रही। सिंह के कहने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने आखिर कार्यकारी अध्यक्षों के मध्य काम का बंटवारा कर दिया।

इनको यह मिली जिम्मेदारी :

  • महाराज सिंह पटेल - संगठन

  • मोहन माहेश्वरी - जिला, यूथ, महिला, सेवादल एवं एनएसयूआई

  • अमर सिंह माहौर -ब्लॉक अध्यक्षो का काम देखेगें

  • इब्राहिम पठान - प्रकोष्ठ एवं विभागों की जिम्मेदारी

विधानसभा की भी बांटी जिम्मेदारी :

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शर्मा ने कार्यकारी अध्यक्षों के मध्य कार्य विभाजन करने के साथ ही उनको विधानसभा की भी जिम्मेदारी दी है। शहर के ग्वालियर व ग्वालियर पूर्व विधानसभा में उप चुनाव होना है, ऐसे में महाराज सिंह पटेल एवं मोहन माहेश्वरी को ग्वालियर पूर्व एवं अमर सिंह माहौर व इब्राहिम पठान को ग्वालियर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com