मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्माSocial Media

MP: कांग्रेस के राज में हमेशा जनता को लूटने की योजना बनी- वीडी शर्मा

मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मेहगांव में जनसंवाद कर कांग्रेस पर निशाना साधा, कहा- जनहित में कभी कोई काम कांग्रेस ने नहीं किया।

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए भाजपा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचना शुरू किया हैं। इसी क्रम आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने मेहगांव विधानसभा में जनसंवाद किया। जनसंवाद में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- कांग्रेस ने कभी कोई काम जनहित में नहीं किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- कांग्रेस के राज में हमेशा जनता को लूटने की ही योजना बनी है। जनहित में कभी कोई काम कांग्रेस ने नहीं किया। भाजपा सरकार का ध्येय ही सदैव गांव, गरीब, पिछड़ों, वंचितों के साथ ही बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के हितों की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनौती को अवसर में बदलने का मंत्र दिया। जिसके बल पर भाजपा कोरोना काल में प्रदेश के हर व्यक्ति से वर्चुअल संवाद स्थापित कर रही है। हमारे प्रेरणापुरुषों के बल पर भाजपा देश का आदर्श राजनीतिक संगठन कहलाता है।

वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा- कांग्रेस के काले कारनामे को उजागर करने के लिये विधायक और मंत्रियों ने सबसे पहले अपने पदों से त्यागपत्र दिया और जनता के हितों को सर्वोपरि मानने वाली भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर जनता की अदालत में जाने का बड़ा फैसला लिया। ये जनता की ल़ड़ाई है।

उन्होंने कहा, अभी भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी इसलिये ज्यादा है क्योंकि प्रदेश और जनहित में जो लोग अपना दल छोड़कर भाजपा में आये हैं। उनके सम्मान की रक्षा हो और भाजपा की विजय सुनिश्चित करें। हमारे लिये हमारी विचारधारा और संगठन सदैव सर्वोपरि है।

पूर्व विधायक और वर्तमान में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा- कांग्रेस में हमारे साथ अछूतों जैसा व्यवहार किया गया। मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास मेहगांव के विकास के लिये जब भी गया तो मुझे दरकिनार किया गया। वहीं मेहगांव को मंत्रीपद देकर शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्र की जनता को सम्मानित किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com