भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्माSocial Media

कांग्रेस ने ट्रांसफर पोस्टिंग का एडवांस ले रखा है: रामेश्वर शर्मा

मध्यप्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्वीट पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार, जाने क्या है मामला...

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 15 महीने तक सरकार चलाने के बाद शुक्रवार को राज्यपाल लालजी टंडन को अपना इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के साथ ही भाजपा के लिए सरकार बनाने का दावा पेश करने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर से एक ट्वीट हुआ, जिस पर भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

अब मप्र की सत्ता की सियासत यही पूरी नहीं हुई है, जहां एक और भाजपा ने सत्ता के संघर्ष में जीत हासिल की है, मध्यप्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर से एक ट्वीट हुआ। इस ट्वीट में लिखा, "इस ट्वीट को सँभाल कर रखना- 15 अगस्त 2020 को कमलनाथ जी मप्र के मुख्यमंत्री के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। ये बेहद अल्प विश्राम है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर से हुए इस ट्वीट पर भाजपा विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आज भी तो बहुमत सिद्ध करने वाले थे क्या हुआ? मन बहलाने और जिनसे ट्रांसफर पोस्टिंग का एडवांस ले रखा है उन्हें सांत्वना देने का नया और नायाब तरीका है ।

आपको बता दें कि कमलनाथ के इस्तीफे के बाद अब मध्य प्रदेश में नई सरकार बनाने को लेकर भाजपा ने तय किया है कि सोमवार को विधायक दल की बैठक बुलाई जाए। इस बैठक के बाद ही विधायक दल के नेता मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co