उपचुनाव तक कांग्रेस का ग्वालियर में रहेगा हेडक्वाटर

कांग्रेस सरकार से बगावत करने के बाद भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस सोशल मीडिया पर घेरने की रणनीति बनाने में जुट गई है और अभी से काम भी शुरू कर दिया गया है।
उपचुनाव: सिंधिया vs कमलनाथ
उपचुनाव: सिंधिया vs कमलनाथRaj Express

हाइलाइट्स :

  • डीबी सिटी में बनेगा वॉर रूम

  • कमलनाथ के लिए बंगले की खोज में लगे कांग्रेसी

  • उप चुनाव में कांग्रेस की सिंधिया को घेरने की रणनीति

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। उप चुनाव को लेकर कांग्रेस इस बार भाजपा को छोड़ सीधे सिंधिया को निशाने पर लेने का काम करेगी। यही कारण है कि ग्वालियर अंचल में 16 सीटों पर होने वाले उप चुनाव पर कांग्रेस खासा फोकस कर रही है और अपना हेडक्वाटर भी ग्वालियर में बनाने जा रही है। वॉर रूम के लिए डीबी सिटी में फ्लैट किराए पर लिए गए हैं। वहीं कमलनाथ के लिए भी आलीशान बंगले की खोज करने में कांग्रेस नेता जुट गए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस उप चुनाव में कांग्रेस के मुख्य निशाने पर सिंधिया रहने वाले हैं।

कांग्रेस सरकार से बगावत करने के बाद भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस सोशल मीडिया पर घेरने की रणनीति बनाने में जुट गई है और अभी से काम भी शुरू कर दिया गया है। अपनो की बगावत से सरकार गिरने के बाद कमलनाथ ने उप चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है और इसके हर स्तर पर तैयारी करने के लिए अपनी टीम को लगा दिया है। इस तैयारी के तहत उप चुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में एक पूर्व मंत्री सहित पांच विधायकों की ड्यूटी लगाई गई है।

इधर राज्यसभा में निर्वाचित होने के बाद अब सिंधिया भी पुराने रंग में लौट आए हैं और उन्होंने कांग्रेस के कमलनाथ व दिग्विजय सिंह पर हमला करना शुरू कर दिया है। भोपाल में जब सिंधिया आए थे और कांग्रेस के दोनों नेताओं के नाम लेकर कहा था कि टाइगर अभी जिंदा है। सिंधिया के इस बयान के बाद से दोनों ही दल जनहित के मुद्दों को छोड़कर टाइगर को लेकर ही बयानबाजी करने में जुट गए थे।

उप चुनाव को लेकर लगी प्रतिष्ठा दांव पर :

उप चुनाव को लेकर सिंधिया की प्रतिष्ठा भी दांव पर है, क्योंकि उनके ही 22 समर्थक विधायकों ने इस्तीफा देकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनावाने का काम किया था। सरकार बनने के बाद भाजपा ने भी सिंधिया को काफी महत्व दिया है और उनके 14 समर्थकों को मंत्री पद से भी नवाजा गया है। इसके पीछे कारण यह भी है कि उप चुनाव में सिंधिया को इससे कुछ सहारा मिल जाएगा। वहीं कमलनाथ व दिग्विजय सिंह ने भी उप चुनाव को गंभीरता से लिया है, क्योंकि वह कांग्रेस को जिता कर सिंधिया से हिसाब बराबर करना चाहते हैं। यही कारण है कि उप चुनाव तक कांग्रेस ने ग्वालियर में हेडक्वाटर बनाने का फैसला कर लिया है।

बंगले की खोज में लगे कांग्रेसी :

उप चुनाव तक कमलनाथ के ग्वालियर में रहने का संदेश मिलने के बाद ही शहर के कुछ कांग्रेसी उनके लिए आलीशान बंगला खोजने में जुट गए हैं। सूत्र का कहना है कि कमलनाथ के लिए बंसत बिहार एवं उसके आसपास कोई बड़ा मकान किराए पर लिया जाएगा जिसमें सभी सुख सुविधाएं हों। कमलनाथ ग्वालियर में रहकर ही सिंधिया को घर में घेरने की कोशिश करेंगे और जनता को यह बताने का काम करेंगे कि किस तरह से कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को गिराने का काम किया गया है।

असंतुष्ट भाजपा नेताओं पर नजर :

कांग्रेस की रणनीति यह भी है कि भाजपा से जो नाराज हैं उनकी नब्ज टटोलकर उनको अपने पाले में लाया जाए। इस काम के लिए एक अलग टीम को लगाया गया है और वह टीम कुछ हद तक सफल भी होती दिख रही है। सूत्र का कहना है कि कांग्रेस उप चुनाव के दौरान भाजपा से असंतुष्ट नेताओं को भी कांग्रेस का टिकट दे सकती है।

वहीं कांग्रेस ने उप चुनाव में भाजपा को छोड़ सीधे सिंधिया पर हमलावर होने की रणनीति बनाई है और इसके लिए डीबी सिटी में वॉर रूम बनाया जा सकता है। भोपाल से सिंधिया को घेरने के लिए कई ऐसे नारो की सीडी व किताब भेजी गई है जिसमें सिंधिया को लेकर ही नारे लिखे हुए हैं। अब देखना यह है कि उप चुनाव में सिंधिया कांग्रेस की रणनीति को कैसे भेदते हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com