कांग्रेस झूठ की बैसाखी पर चल रही है - तोमर

इंदौर, मध्य प्रदेश : सांवेर विधानसभा के धरमपुरी में जनसभा सम्बोधित किया और भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन किया।
भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन किया
भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन कियाSocial Media

इंदौर, मध्य प्रदेश। कांग्रेस ने कहा था हम दो लाख का कर्ज माफ करेंंगे, बेरोजगारों को 4 हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता देंगे और राहुल गांधी ने कहा था 10 दिन में कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। क्या उन्होंने मुख्यमंत्री बदला, कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी है। कांग्रेस झूठ की बैसाखी पर चल कर ही जनता को गुमराह कर रही है। यह बात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने सांवेर विधानसभा के धरमपुरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने कृषि सुधार बिल लोकसभा एवं राज्यसभा में पास हुआ। जो हमने किया वो कांग्रेस ने 2019 के घोषणा पत्र में कहा था, जो कहा उन्होंने था और वो काम कर रहे है तो उन्हें तकलीफ हो रही है। कांग्रेस अब थुकने और चाटने का काम कर रही है। यह चुनाव मध्यप्रदेश की दिशा और दशा दोनों को बदलने वाला चुनाव है। तुलसी भैया ने मध्यप्रदेश का विकास रूका का हुआ था इसलिये प्रदेश के हित में अपने पद से इस्तीफा दिया था।

बुधवार को सांवेर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट के समर्थन में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने ग्राम धरमपुरी में जनसभा को संबोधित किया और भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन भी किया। जनसभा में प्रमुख रूप से सांसद शंकर लालवानी, सुश्री उषा ठाकुर, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट, चुनाव प्रभारी रमेश मेंदोला, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, इकबालसिंह गांधी, सावन सोनकर, बाबूसिंह रघुवंशी, गोविन्द मालू, उमेश शर्मा, सुभाष चौधरी, भारतसिंह चिमली, भगवान परमार, शैलेष गिरजे, नरेन्द्र सरपंच, कंचनसिंह चौहान, सतीश मालवीय, अजयसिंह नरूका, विनोद चंदानी, सुरेश धनखेडी, गोविन्दसिंह पंवार, और मंडल अध्यक्ष सुमेरसिंह सोलंकी उपस्थित थे।

सांवेर में प्रगतिशील किसान :

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि सांवेर के सभी प्रगतिशील किसान है, सब अ'छे इंसान है। 2003 में कांग्रेस की सरकार थी जब गांव तो गांव- इंदौर मेंं भी पर्याप्त बिजली नहीं मिली थी, लेकिन आज भाजपा की सरकार में पर्याप्त बिजली मिल रही है। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देना शुरू किया, गेहूं और धान पर बोनस शुरू किया। इस बार जब वे मुख्यमंत्री बने हैं, तो कोरोना संकट के बीच उन्होंने किसान सम्मान निधि में 4 हजार रुपये जोड़कर किसानों को देने की घोषणा की है। अब मध्यप्रदेश के किसानों को 10 हजार रुपये हर साल सम्मान निधि मिलेगी। देश में श्री मोदी और उप्र में श्री योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो राम मंदिर बनाने का काम शुरु हो गया। भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है, जो जाति, भाषा और क्षेत्रवाद से अलग हटकर केवल राष्ट्रवाद की भावना से काम करती है।

पंजेवाले राम के द्रोही :

केबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि इस पावन भारत भूमि का अन्न जल का सेवन करते है, उसका ऋण चुकाने के लिये लिये 3 नवम्बर को शत-प्रतिशत मतदान कराकर उसके बाद जलपान करना है। हमारा जीना भी श्रीराम के साथ है और मरना श्री राम के साथ है। पंजेवाले राम के द्रोही है, इन्होंने सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र देकर यह कहा था कि राम नहीं है वह तो काल्पिनिक है। आज चीनी सेना के जवान रो रहे है, यह हमारा ही सामर्थ्य है और भाजपा की रीति-नीति के कारण ही संभव हो पा रहा है। हर बूथ कांग्रेस मुक्त हो जाये।

शिक्षक किसानों के साथ की गद्दारी :

भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने कहा कि 2018 में कांग्रेस ने वचन पत्र तैयार किया और उसमें कहा कि किसानों का कर्जा माफ कर देंगे, बेरोजगारी भत्ता, समूह लोन माफ कर देंगे लेकिन नही किया। अतिथि विद्वानों के साथ गद्दारी की, अतिथि शिक्षिक के साथ गद्दारी की, किसानाों को धोखा दिया इसलिये कमलनाथ से बड़ा गद्दार नहीं है। सिंधियाजी के नेतृत्व में कई बार बात की 6 माह हो गये फिर 12 महिने हो गये, अतिथि विद्यवान और अतिथि शिक्षिक सिंधियाजी से मिले वहां सिंधियाजी ने कमलनाथ से फोन चर्चा की तब भी उत्तर नकारात्मक मिला। जब इतिहास लिखा जायेगा सांवेर का नाम सबसे उपर आयेगा। मध्यप्रदेश के इतिहास में 22 लोगों ने समपर्ण, त्याग, कुरबानी सिंधिया के नेतृत्व में दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला महामंत्री सुखराम नजर पटेल ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। सभा को पर कंचनसिह चौहान, शैलेष गिरजे, भगवान परमार, सुरेशसिंह धनखेडी, सुभाष चौधरी ने संबोधित किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co