देश में अब सिमटती जा रही है कांग्रेस : केशव प्रसाद
देश में अब सिमटती जा रही है कांग्रेस : केशव प्रसादSocial Media

देश में अब सिमटती जा रही है कांग्रेस : केशव प्रसाद

सतना, मध्यप्रदेश : यदि कांग्रेस की सरकार होती तो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनता। भाजपा करती है सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर काम।

सतना, मध्यप्रदेश। उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि आज देश में कांग्रेस सिमटती जा रही है यदि देश में कांग्रेस की सरकार होती, तो देश के अयोध्या में राम मंदिर, जम्मू-कश्मीर की धारा 370 जैसे मुद्दे अनसुझे रहते और पिछड़ा वर्ग आयोग को भी संवैधानिक दर्जा नहीं मिलता। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्या ने रविवार को सतना के रैगांव विधानसभा के गुलुआ पवैया में भाजपा उम्मीदवार श्रीमती प्रतिमा बागरी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब सिमट रही है। कांग्रेस शासन के जाने के बाद ही देश में अच्छे काम होना शुरू हुए हैं। उन्होंने कहा यदि देश में कांग्रेस की सरकार होती तो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनता। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 नहीं हटती। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं मिलता। ये मुद्दे अनुसुझे रहते। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप लोगों को संबोधित करने का अवसर मिला। मैं उत्तरप्रदेश की 24 करोड़ जनता की ओर से आप सभी को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है। उन्होंने कहा कि रैगांव के भाजपा विधायक और वरिष्ठ नेता जुगलकिशोर बागरी के निधन के कारण यहां चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में स्व. बागरी के परिवार की ही श्रीमती प्रतिमा बागरी भाजपा की उम्मीदवार हैं। भाजपा को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब के कल्याण के लिए समर्पित हैं। उनकी प्राथमिकता देश का विकास है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्यों की श्रेणी से बाहर निकालकर विकास के रास्ते पर चलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कुछ मुट्ठी भर लोगों को साथ लेकर खुद का ही विकास करते हैं। कांग्रेस के शासनकाल में एक रूपए में से 85 पैसे भ्रष्टाचारियों की जेब में चले जाते थे, इसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भी स्वीकार किया है।

उपचुनाव में हमें कांग्रेस को सिखाना है सबक :

अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। कांग्रेस ने देश के सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और सेना का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक विधायक ने उस संविधान को जलाने की बात कही है, जिसे हमारे पूज्य डॉ. भीमराव अंबेडकर ने लिखा है। यह देश के संविधान और बाबा साहब का भी अपमान है, इसलिए इस चुनाव में हमें कांग्रेस को सबक सिखाना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com