सलूजा ने कहा- ये साधु-संत नहीं हो सकता
सलूजा ने कहा- ये साधु-संत नहीं हो सकताSocial Media

संत ने गांधीजी पर दिया विवादित बयान, सलूजा ने कहा- ये साधु-संत नहीं हो सकता

भोपाल, मध्यप्रदेश : संत के विवादित बयान की कांग्रेस नेता ने आलोचना की है, नरेंद्र सलूजा ने कहा- भोपाल की भाजपा सांसद के बाद अब ये राष्ट्रपिता के हत्यारे गोडसे को नमन कर रहे हैं।

भोपाल, मध्यप्रदेश। देश-प्रदेश के कई साधु-संत अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में आते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला रायपुर से सामने आया है। यहाँ आयोजित कार्यक्रम धर्मसंसद 2021 का समापन विवादों के साथ खत्म हुआ है। बता दें धर्मसंसद में संत कालीचरण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। संत कालीचरण के विवादित बयान की कांग्रेस नेता ने तीखी आलोचना की है।

कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने किया ट्वीट

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बयान में कहा- ये साधु-संत नहीं हो सकता। भोपाल की भाजपा सांसद के बाद अब ये राष्ट्रपिता के हत्यारे गोडसे को नमन कर रहे हैं राष्ट्रपिता को गाली बक रहे हैं…

दरअसल, रायपुर के रावण भाटा मैदान में दो दिवसीय धर्म संसद आयोजित किया गया था। इस धर्म संसद में कई राज्यों के सधु-संत समेत कई राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंचे थे। इस दौरान कालीचरण महाराज ने कहा था कि हमारा मुख्य कर्तव्य क्या है- धर्म की रक्षा करना। हमें सरकार में एक कट्टर हिंदू राजा (नेता) का चुनाव करना चाहिए, भले ही कोई भी हो।

कार्यक्रम के समापन दिवस पर बोलते हुए, कालीचरण ने कहा- "इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने राजनीति के माध्यम से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था... मैं नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं कि उन्होंने मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या की"

मिली जानकारी के मुताबिक धर्म संसद के दौरान कालीचरण नामक संत ने न केवल महात्मा गांधी को गालियां दी बल्कि हत्यारे गोडसे को नमन भी किया। हालांकि, इसी धर्म संसद के मंच से कालीचरण के इस बोल की आलोचना भी हुई। राष्ट्रपिता को लेकर संत कालीचरण के बिगड़े बोल ने देश और प्रदेशवासियों को आक्रोशित कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स कालीचरण की तत्काल गिरफ्तारी और देशद्रोह के मामले में एफआईआर करने की मांग कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co