केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन, BJP पर लगाया आरोप

बुरहानपुर, मध्य प्रदेश: केंद्र के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया, बीजेपी पर लगाया किसानों के साथ नौटंकी करने का आरोप।
केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन
केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापनGanesh Dunge

राज एक्सप्रेस। अतिवृष्टि से फसल बर्बादी का मुआवजा नहीं दिए जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर 1 बजे कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधी नारे लगाए। राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा, आज भाजपा अपने आप को किसानों का हितैषी बता रही है। तब कहां गए थे भाजपा के नेता जब किसानों की छाती पर गोलियां चलाई गईं थीं। थाने में बंद कर पीटा गया। आज कैसे किसानों की सुध ले ली। केंद्र की मोदी सरकार हमेशा से ही किसान विरोधी रही है।

पिछले 5 साल में इसने किसानों से वोट लेकर केवल छलने का काम किया है। किसानों ने इनके राज में आत्महत्याएं की, मरे हुए चूहे खाने को मजबूर करने वाली इस सरकार के मंत्रियो ने हमेशा किसानों का मजाक बनाया है। मदद नहीं की है। केंद्र ने हमारी इस मांग पर ध्यान देकर तत्काल किसानों को राहत प्रदान नहीं की तो हम सड़क पर उतरकर किसानों के साथ विरोध करेंगे। रघुवंशी ने कहा कुछ दिन पहले कलेक्ट्रेट के सामने हरसूद विधायक विजय शाह, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने धरना प्रदर्शन के नाम पर नौटंकी की। अर्चना चिटनीस, नंदकुमारसिंह चौहान को किसानों की इतनी चिंता है तो क्यों केंद्र सरकार से मुआवजा नहीं दिलवा रहे।

केंद्र सरकार के सामने सांसदों का मुंह नहीं खुल रहा रघुवंशी ने कहा प्रदेश के 28 सांसद भाजपा के हैं। केंद्र सरकार ने मप्र के बजट में कटौती कर दी, लेकिन सांसदों का केंद्र सरकार के सामने मुंह नहीं खुल रहा है। वो क्यों दिल्ली जाकर प्रदेश के हित में नहीं बोल रहे हैं? सांसद नौटंकी में लगे हैं। प्रदेश के किसानों ने 29 में से 28 सांसद दिए इसके बावजूद वे किसानों की आवाज उठाने के नाम पर केवल फोटो बाजी में लगे हैं। बयानबाजी से किसानों को बरगला रहे हैं, लेकिन प्रदेश का किसान जान चुका है कि, मात्र 9 माह में अपने वचन पर खरी उतरने वाली कमलनाथ सरकार ही है जो उनके सुख दुख में उनके साथ है और इसी विश्वास के कारण पूरे प्रदेश में भाजपा के किसान आंदोलन बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। पूरे प्रदेश के किसानों ने उनसे दूरी बना ली।

केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन
केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापनGanesh Dunge

15 साल में किसानों के लिए भाजपा ने कुछ नहीं किया धरना प्रदर्शन में नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने कहा पिछले 15 साल में किसानों के लिए भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया और आज अपने आप को भाजपा के नेता किसानों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। ये भाजपा नेताओं की नौटंकी है। सरकार थी जब कुछ नहीं किया। सुमित्रा कास्डेकर ने कहा मीठाराम सांसद ने मीठा बोलकर वोट तो ले लिए, लेकिन किसानों को धोखा दिया। जनता को धोखा दिया। पूर्व विधायक हमीद काजी ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार से सभी परेशान हैं। मप्र के हिस्से का पैसा केंद्र नहीं दे रहा है। दो ठग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जनता को धोखा दे रहे हैं। सांसदों का मुंह नहीं खुल रहा है।

शपथ लेते ही किसानों का कर्ज माफ किया

एडव्होकेट उबेद शेख ने कहा जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शपथ लेते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया। भाजपा ने कोई कर्ज माफ नहीं किया। इसका तुलनात्मक अध्ययन कर सकते हैं कि कांग्रेस ने क्या करके दिखाया है और भाजपा ने क्या किया है। कृषि मंत्री सचिन यादव ने अधिकारियों को भेजकर सर्वे करवाया। उधर केंद्र सरकार ने 27 हजार करोड़ का बजट कम कर दिया और भाजपा के सांसदों ने कुछ नहीं किया। ज्ञापन का वाचन ग्रामीण अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अजय उदासीन ने किया। आभार युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रतिपक्ष नेता सहित अन्य मौजूद थे।

कांग्रेस की सरकार
कांग्रेस की सरकारGanesh Dunge

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com