भोपाल के बाद अब इंदौर,जबलपुर में भी दो नगर निगम की मांग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सासंद ने इंदौर और जबलपुर में दो नगर निगम की मांग की है।
इंदौर,जबलपुर में भी दो नगर निगम की मांग
इंदौर,जबलपुर में भी दो नगर निगम की मांगSocial Media

राज एक्सप्रेस। भोपाल नगर निगम को दो हिस्सों में बाँटने का मामला ठंडा हुआ नहीं था कि अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सासंद ने ऐसी ही एक ओर मांग रख दी है। कांग्रेस के राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने जबलपुर और इंदौर में दो नगर निगमों के होने की मांग रखी है। उनकी इस मांग से प्रदेश में सियासत गरमा गई है।

सांसद तन्खा ने अपने अधिकारिक ट्वीटर से ट्विट करते हुए प्रदेश सरकार से जबलपुर और इंदौर में दो नगर निगम होने की मांग की। उन्होंने लिखा -

"यह समय की डिमांड है। जबलपुर कॉर्पोरेशन 1956 के क़ानून तहत स्थापित हुआ था, तब जबलपुर की जनसंख्या 2 लाख होगी। अब 15 लाख होगी। आज लगभग 70 वॉर्ड्ज़ है। अगर 2 कॉर्पोरेशन स्थापित होगे तो वार्ड संख्या दोगुनी हो जायेगी। 2 मेअर भी मिलेंगे। कल में विधिसम्मत अभ्यवेदन @JVSinghINC को करूँगा।"

इस ट्वीट के अखबर की फोटो साझा करते हुए उन्होंने एक और ट्वीट किया -

अगर जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो नगर निगम हो सकते हैं तो इंदौर और जबलपुर में क्यों नहीं?

विवेक तन्खा के इस ट्वीट के बाद व्यापम् घोटाले के व्हिसल ब्लोअर आनंद राय ने सासंद विवेक तन्खा और मंत्री जयवर्धन सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात की फोटो साझा करते हुए आनंद राय ने ट्वीट किया -

आनंद राय ने सांसद तन्खा के समर्थन में एक और ट्वीट किया -

सांसद विवेक तन्खा से मुलाकात में मंत्री जयवर्धन भी समर्थन करते दिखाई दिए। उन्होंने इंदौर और जबलपुर में दो नगर निगम की मांग के समर्थन में ट्वीट किया -

"माननीय विवेक तन्खा जी के विचार उचित हैं। शहरी विकास के लिए छोटे जनसंख्या वाले वार्डों का होना जरूरी है। जबलपुर और इंदौर शहर में दो नगर निगम बनाने का कोई सुझाव या आवेदन आता है तो उस पर विचार किया जाएगा।"

आपको बता दें कि बीेते दिनों मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा भोपाल के नगर निगम को दो भागों में बांटने के प्रस्ताव का पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमकर विरोध किया था। अब तो कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने भी इंदौर और जबलपुर नगर निगम को दो हिस्सों में बांटने की मांग रख दी, अब यह देखना होगा की प्रदेश की विरोधी पार्टी इन मांगों के खिलाफ क्या प्रतिक्रिया अपनाती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com