कांग्रेस नेता बनवारी लाल का निधन: दिग्गज नेताओं ने दी श्रृद्धांजलि

मुरैना, मध्यप्रदेश : जौरा विधानसभा सीट से विधायक बनवारी लाल शर्मा के निधन से कांग्रेस खेमे में शोक का माहौल बन गया है।
कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का निधन
कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का निधनDeepika Pal - RE

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में मुरैना जिले की जौरा सीट से विधायक बनवारी लाल (66 वर्ष) का आज सुबह 6.30 बजे निधन हो गया। दरअसल वे गले के कैंसर के पीड़ित थे और लंबे समय से भोपाल के कैंसर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस खबर से कांग्रेस खेमे में शोक का माहौल बन गया है। बता दे दिवंगत शर्मा विधायक होने के साथ ही कांग्रेस महासचिव सिंधिया के समर्थक थे।

कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं ने जताया शोक :

इस खबर की सूचना मिलते ही विधायक बनवारी लाल शर्मा के निधन पर कांग्रेस सहित भाजपा के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

विधानसभा चुनाव में भारी वोटो से हुए थे विजयी :

बता दें कि मुरैना जिले की जौरा विधानसभा की सीट पर 56,187 वोटों से विजयी हुए थे और उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को हराया था। जौरा से विधायक बनवारी लाल शर्मा के निधन के बाद कांग्रेस एक बार फिर 114 सीटों पर आ गई है। अभी भी कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा 114 विधायक हैं इसके अलावा कांग्रेस को 4 निर्दलीय, 2 बसपा और 1 सपा के विधायकों का समर्थन है। वहीं बीजेपी के पास फिलहाल सदन में 108 विधायकों का संख्या बल है। विधायक शर्मा के निधन के बाद अब सीट खाली हो गई है, जौरा में उपचुनाव होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दी श्रृद्धांजलि :

कांग्रेस विधायक शर्मा के निधन पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोेक व्यक्त करते हुए श्रृद्धांजलि दी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com