कांग्रेस विधायक दांगी का निधन
कांग्रेस विधायक दांगी का निधनSocial Media

ब्यावरा से कांग्रेस MLA गोवर्धन दांगी का निधन, पार्टी में छाई शोक की लहर

दुखद खबर : मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन का निधन हो गया है, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज।

मध्यप्रदेश। प्रदेश में जहां कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है वही इस बीच मौत की खबरें तेजी से बढ़ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का देर रात निधन हो गया। ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के निधन की खबर मिलने के बाद दांगी के पार्टी में शोक की लहर छा गई है।

कोरोना होने के बाद मेदांता में चल रहा था इलाज :

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी को 8 दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर भोपाल के चिरायु अस्पताल से दिल्ली के मेदांता में भर्ती करवाया गया था, वे लंबे समय से बीमार चल रही थे इसी दौरान देर रात दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। बताते चलें कि 25 अगस्त को गोवर्धन दांगी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्री गोवर्धन सिंह दांगी जी का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति और साहस दें। “श्रद्धांजलि और नमन”

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्री गोवर्धन सिंह दांगी जी के निधन का समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। श्रद्धांजलि!

अब 28 सीटों पर होंगे चुनाव :

बता दें कि ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी के निधन की खबर से कांग्रेस को झटका लगा है। विधायक दांगी के निधन के बाद अब मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। उपचुनाव मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी को राजनीतिक के हिसाब से भी झटका लगा है। क्योंकि चुनाव से पहल ही उनकी एक सीट और कम हो गई, ऐसे में अब मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर नहीं 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com