म.प्र. में उपचुनाव से पहले एक और कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल
म.प्र. में उपचुनाव से पहले एक और कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिलSocial Media

मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले एक और कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल

मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका बड़ामलहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भाजपा में शामिल।

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा हैं। छतरपुर जिले की बड़ामलहरा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। लोधी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को दिया।

आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में 22 विधायक जो कि पूर्व की कमलनाथ सरकार के मंत्री और विधायक थे। मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थें। उसके बाद आज छतरपुर जिले बड़ामलहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि प्रद्युम्न सिंह के इस्तीफे की वजह ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद से उनके करीबियों के निशाने पर लिया गया। यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस के और विधायक भी पार्टी छोड़ सकते हैं।

मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीट हैं। जिसमें से फिलहाल 25 सीट खाली हैं। 2 सीट विधायकों के निधन की वजह से रिक्त हुई हैं। जबकि 22 सीटों पर कांग्रेस विधायकों ने सिंधिया के समर्थन में इस्तीफे दिए थे। उसके बाद आज कांग्रेस के 1 और विधायक ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया हैं। सीटों के हिसाब से देखें तो कांग्रेस के 114 में से 23 विधायक कम हुए हैं तो मौजूदा आंकड़ा 91 है। जबकि बीजेपी के 107 विधायक हैं। 4 निर्दलीय, 2 बीएसपी और एक एसपी का विधायक हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co