आरिफ मसूद
आरिफ मसूदSocial Media

करीब 800 गायों के शव को JCB से उठाकर दफनाया गया लेकिन BJP के नेता रहे खमोश: आरिफ मसूद

भोपाल, मध्यप्रदेश : गौशाला में गायों की मौत के मामले में सियासत गरमा गई है, इस मामले पर अब आरिफ मसूद ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद (Arif Masood) का बड़ा बयान सामने आया है। गायों की मौत को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि गायों के शव को JCB से उठाकर दफनाया गया लेकिन BJP के नेता खमोश रहे।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने किया ट्वीट

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने ट्वीट कर कहा- करीब 800 गायों के शव को JCB से उठाकर दफनाया गया लेकिन BJP के नेता रहे खमोश, बैरसिया गोशाल संचालक पर होनी चाहिए NSA की कार्यवाही।

बता दें, एमपी की राजधानी भोपाल जिले के बैरसिया में एक गौशाला में बड़ी संख्या में गायें मृत पाई गईं थीं, गौशाला में गायों की मौत के मामले में सियासत गरमा गई है। बैरसिया गौवंश घटना पर हिन्दू संगठनों के बाद अब अल्पसंख्यक समाज ने अपना विरोध जताया है, कांग्रेस विधायक और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मेंबर आरिफ मसूद ने सरकार से गौशाला संचालक का मकान गिराने ओर NSA लगाने की मांग की है।

मैं सोच रहा हू गौ माता कहने वाले लोग कहा है सड़कों पर क्यों नही, इस कांड के बाद रामेश्वर शर्मा और प्रज्ञा ठाकुर कहां गायब है।

आरिफ मसूद

आज कांग्रेस ने गायों की मौत को लेकर किया प्रदर्शन :

बताते चले कि,गायों की मौत को लेकर आज कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माता मंदिर चौराहे पर गाय की पूजा की, इसके बाद गौ संवर्धन बोर्ड ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया है।

आरिफ मसूद
Bhopal: गायों की मौत को लेकर आज कांग्रेस ने गौ संवर्धन बोर्ड के ऑफिस का किया घेराव

गौशाला में मिले थे कई गायों के शव :

आपको बताते चलें कि, रविवार को गौशाला में बने कुएं में कई गायों के शव मिले थे। 80 से ज्यादा गायों के शव और कंकाल मैदान में पड़े मिले थे। संचालिका निर्मला देवी पर केस दर्ज हो चुका है। वहीं गौशाला का संचालन प्रशासन अपने हाथ में ले चुका है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co