संविधान का अपमान कर फंसे कांग्रेस विधायक, नरोत्तम मिश्रा ने दिए कार्रवाई के निर्देश

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस विधायक के विवादित बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने नाराजगी व्यक्त की है, एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा- कांग्रेस MLA पर दर्ज होगा मामला।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बयान
डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बयानPriyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी उपचुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है, इस बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल के विवादित बयान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस विधायक ने दिया था ये विवादित बयान

दरअसल, कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने विवादित बयान दिया था, कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने बयान देते हुए कहा था- संविधान की किताब जलाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आंखों में फेंक दूंगा, उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समर्थकों को दलाल की संज्ञा भी दे डाली थी। ये विवादित बयान देकर कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल बुरी तरह फंस गए हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने किया ट्वीट

कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल के विवादित बयान पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सख्त नाराजगी व्यक्त की है। एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान का अपमान करने पर कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा जमकर तंज

नरोत्तम मिश्रा ने बयान देते हुए आज फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है, नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से आदिवासी, गरीब भाई-बहनों के हक को छीनने की कोशिश की है। गरीबों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार की लागू की गई हर योजना का कांग्रेस ने विरोध किया है। आदिवासी भाईयों के लिए लागू की गई 'राशन आपके द्वार' योजना पर भी कांग्रेस का विरोध इसी की एक बानगी है।

आगे नरोत्तम मिश्रा ने बयान देते हुए कहा कि अरुण यादव कांग्रेस में हाशिए पर चल रहे हैं। उनकी पीड़ा समझी जा सकती है लेकिन अपने दर्द की अभिव्यक्ति के तौर पर देश की सम्मानित नेता पर टिप्पणी करने का उनका तरीका गलत है। वहीं, नरोत्तम मिश्रा ने UP में महिलाओं के नाम सियासी रोटियां सेंक रहीं प्रियंका जी को मध्यप्रदेश आकर उस पीड़ित बिटिया से भी मिलना चाहिए जिसने कांग्रेस विधायक के बेटे पर रेप का आरोप लगाया‌ है, इसके साथ प्रियंका जी आप कमलनाथ जी व दिग्विजय जी को भी समझाएं जो आरोपी की पैरोकारी कर रहे हैं।

प्रदेश की कोरोना स्थिति के बारे में मिश्रा ने कहा

मध्यप्रदेश की कोरोना स्थिति के बारे में उन्‍होंने कहा- कोरोना वैक्सीनेशन के चलते प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार गिरावट जारी है और अब यह मात्र 0.02% बची है, पिछले 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 12 नए केस मिले हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 108 और रिकवरी रेट 98.60% है।

नरोत्तम मिश्रा ने प्रधानमंत्री को दी बहुत-बहुत बधाई

नरोत्तम मिश्रा बोले- 100 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री को बहुत-बहुत बधाई! प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम के कारण कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम अब निर्णायक दौर में पहुंच गए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co