कांग्रेस विधायक को अग्रिम जमानत का लाभ मिलेगा या नहीं आज होगा आदेश
कांग्रेस विधायक को अग्रिम जमानत का लाभ मिलेगा या नहीं आज होगा आदेशSocial Media

कांग्रेस विधायक को अग्रिम जमानत का लाभ मिलेगा या नहीं आज होगा आदेश

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में कांग्रेस विधायक मनोज चावला (Manoj Chawla) और उनके सहयोगियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया है।

इंदौर, मध्य प्रदेश। कांग्रेस विधायक को अग्रिम जमानत का लाभ मिलेगा या नहीं कोर्ट बुधवार को आदेश करेगी। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में कांग्रेस विधायक मनोज चावला और उनके सहयोगियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया है। विधायक के खिलाफ धारा 353, 332, 392 धाराओं में केस दर्ज किया गया था। कांग्रेस विधायक मनोज चावला व उनके साथियों पर खाद गोदाम से 21 बोरी खाद लूटने का आरोप है। इसके अलावा गोदाम पर खाद वितरण कर रहे कर्मचारियों से मारपीट का भी आरोप है।

उल्लेखनीय है कि, गत दिनो आलोट के खाद गोदाम पर सरवर डाऊन होने से किसानो को खाद वितरण में समस्या आ रही थी। जानकारी मिलने पर कांग्रेस विधायक मनोज चावला और उनके साथी वहां पर पहुंचे थे।

आरोप है कि, आक्रोशित होकर कांग्रेस विधायक और उनके सहयोगियों ने खाद गोदाम का शटर तोड़ दिया और किसानों से कहा कि, खाद उठाकर ले जाओ। ऐसे में किसान बड़ी संख्या में गोदाम में घुसे और खाद की बोरिया उठा कर बाहर ले जाने लगे। हालांकि, विरोध के बाद किसानों ने खाद की बोरिया बाहर लाकर रख दी। विधायक मनोज चावला इस दौरान खाद कर्मचारियों पर भी भड़के।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com