मप्र सीएम कमलनाथ और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा
मप्र सीएम कमलनाथ और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा Social Media

कांग्रेस के विधायक हमारे संपर्क में रहते हैं: भाजपा विधायक

मध्यप्रदेश भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के विधायक मेरे संपर्क में रहते हैं। जाने क्या है मामला...

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों से सियासी घमासान छिड़ा है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा उसके विधायकों को तोड़ने की कोशिश में है। तो वहीं भाजपा नेता और विधायक नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि विधायक मेरे संपर्क में रहते हैं, कांग्रेस के विधायक अपना काम नहीं करवा पा रहे हैं। इससे असंतोष बढ़ता है क्योंकि वे लोगों के प्रति जवाबदेह होते हैं। 15-20 विधायक हमारे संपर्क में हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारे पास कोई आता है, तो क्या हम उसे भगा दें? दरअसल 2 दिन पहले कांग्रेस वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट करके भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाए हैं।

2 मार्च को दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने कोशिश कर रही है। विधायकों को 25 से 35 करोड़ तक का ऑफर किए जा रहे हैं। शिवराज और नरोत्तम में सहमति बन गई है। शिवराज मुख्यमंत्री और नरोत्तम डिप्टी सीएम बनने का सपना देख रहे हैं।

आज यानि बुधवार को मीडिया से चर्चा कर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा माफियाओं की मदद से मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की असफल कोशिश कर रही है। विधानसभा में हमारे पास पूर्ण बहुमत है जो हमने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के बजट और चुनाव के पारित होने के दौरान साबित किया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com