इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन शुरु, दिग्विजय सिंह समेत कई नेता हुए शामिल

इंदौर, मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश के इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन शुरु हुआ है, कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं पर लगातार हो रहे हैं प्रकरण दर्ज के खिलाफ किया जा रहा है प्रदर्शन।
इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन शुरु
इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन शुरुPriyanka Yadav-RE

इंदौर, मध्यप्रदेश। इन दिनों कांग्रेस (Congress) लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, आज मध्यप्रदेश के इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन शुरु हुआ है। बता दें कि, कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं पर लगातार हो रहे हैं प्रकरण दर्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

कांग्रेस के बड़े नेता प्रदर्शन में हुए शामिल

कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुए केस और जिलाबदर की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को इंदौर के संभागायुक्त कार्यालय का कांग्रेस घेराव कर रही है, घेराव के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधो, संजय शुक्ला और कई बड़े नेता प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस का यह प्रदर्शन बापट चौराहे से हुआ शुरु

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का यह प्रदर्शन बापट चौराहे से शुरु हुआ है जो कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर घेराव करेगा, इस प्रदर्शन में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्त्ता शामिल हुए हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की है।

बताते चलें कि, इंदौर में कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुए केस और जिलाबदर की कार्रवाई को वापस लेने के लिए कांग्रेस के नेता कुछ दिन पहले कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा से मुलाकात भी कर चुके हैं, लेकिन कांग्रेसजनों की इस मांग का निराकरण नहीं हुआ है, इसके चलते अब कांग्रेस मंगलवार को रैली की शुरु की, कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने कहा- अगर कांग्रेस की मांग पूरी नहीं होती है तो कांग्रेस ‘जेलभरो आंदोलन’ करेगी।

इससे पहले इंदौर में शनिवार को कांग्रेस की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया था, रीगल तिराहे स्थित सिंगापुर मार्केट के नीचे धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए थे। तब कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्धारा धरना-प्रदर्शन किया था, इसमें पांचों विधानसभा से कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com