पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर 11 जून को कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

सिंगरौली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी (पूर्व मुख्यमंत्री) के निर्देशानुसार 11 जून को सुबह 11:00 बजे सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
अरविंद सिंह चंदेल
अरविंद सिंह चंदेलPrem N Gupta

सिंगरौली, मध्यप्रदेश। सिंगरौली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी (पूर्व मुख्यमंत्री) के निर्देशानुसार 11 जून को सुबह 11:00 बजे सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह चंदेल ने बताया कि जनता कोरोना महामारी से त्रस्त है। कर्फ्यू की वजह से जनता अपना सब कुछ रोजगार व्यापार गंवा बैठी है इन सबके बावजूद केंद्र व राज्य सरकार पेट्रोल व डीजल कीमतों को बढ़ाकर मुनाफा कमाने में लगी है जनवरी में पेट्रोल 91.4 6 रूपए था जो अब 104.4 रूपए से अधिक हो गया है। डीजल 81.82 रूपए था जो अब 94.16रूपए से अधिक हो गया है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय की गई है जब जनता केंद्र एवं प्रदेश सरकार से मदद की उम्मीद कर रही है।

शहर अध्यक्ष सिंह ने सभी कांग्रेस जनों से अपील किया है कि आगामी दिनांक 11 जून को सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी गण अपने क्षेत्र के निकटतम पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोलियम पदार्थों (डीजल, पेट्रोल) की लगातार बढ़ती हुई मूल्य वृद्धि के खिलाफ जिसमें मूल्य वृद्धि से संबंधित तख्तियां, बैनर, कट ऑफ बनाकर सांकेतिक प्रदर्शन करें और भाजपा सरकार से यह मांग करें कि पेट्रोल डीजल के दाम तत्काल कम किए जाएं।

उक्त प्रदर्शन में विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, सभी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष , कांग्रेस पदाधिकारी गण, बरिष्ट कांग्रेस जनों की भागीदारी अनिवार्य है। सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देशों का पालन कर मास्क लगाएं सोशल डिस्टेंस का पालन करें तथा उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनावे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग जिला अध्यक्ष रामनिवास तिवारी ने दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com