बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, की ये मांग

मध्यप्रदेश। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और रसाेई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस हल्ला बोल प्रदर्शन कर रही है, मध्यप्रदेश के इन जिलों में कांग्रेस ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन।
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शनPriyanka Yadav-RE

मध्यप्रदेश। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच भी मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है, एमपी में बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जमकर सियासत की जंग छिड़ गई है, आज फिर मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और रसाेई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस हल्ला बोल प्रदर्शन कर रही है, मध्यप्रदेश के इन जिलों में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन।

भोपाल में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन :

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल -डीजल के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने मोदी सरकार से पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने की मांग की है, वही कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप- मंहगाई को कंट्रोल करने में मोदी सरकार हुई फेल, कोरोना के बाद अब लोग बढ़ती मंहगाई से मरेंगे। कांग्रेस ने बाबा रामदेव पर कोरोना संक्रमण फैलाने का लगाया आरोप, प्रदर्शन स्थल पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी पहुंचे।

इंदौर में डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन:

इंदौर में कांग्रेस ने डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया, इंदौर के सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया जा रहा है, केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी - “बीजेपी है तो महंगाई है” नेताओं ने कहा- बढ़ती कीमतों पर सरकार की लगाम नहीं, लगातार मंहगाई आसमान छू रही है।

  • मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई को को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

  • इंदौर में कांग्रेस नेत्री रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में डीज़ल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया और दाम कम करने की माँग की गई।

  • इंदौर- 2 विधानसभा में कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे एवं राजू भदौरिया जी के नेतृत्व में डीज़ल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया और दाम कम करने की माँग की गई।

ग्वालियर में महंगाई ओर पेट्रोल दाम में वृद्धि को लेकर धरना :

ग्वालियर में महंगाई ओर पेट्रोल दाम में वृद्धि को लेकर धरना शुरू हो गया है। बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने केसरबाग पेट्रोल पेट्रोल, मेला रोड पर प्रदर्शन कर रही हैं। इस दौर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुचि गुप्ता ने ढोलक बजाई।

  • ग्वालियर में कांग्रेस नेत्री शांति कुशवाह के नेतृत्व में डीज़ल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया और दाम कम करने की माँग की गई।

  • MP कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग के ग्वालियर जिलाध्यक्ष तरुण यादव के नेतृत्व में डीज़ल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया और दाम कम करने की माँग की गई।

इन जिलों में भी कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन :

प्रदेश के जबलपुर में पेट्रोलियम पदार्थों में महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने शहर के 18 पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन जारी है, होशंगाबाद- डीजल पेट्रोल के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं, छिंदवाड़ा में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि एवं सभी तरफ बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस सोसायटी पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com