भाजपाराज में उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा : वर्मा

भोपाल, मध्यप्रदेश : भाजपाराज में उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है इसलिए कांग्रेसजनों को जनता के बीच जाकर उन्हें असल बात से अवगत कराने की आवश्यकता है।
भाजपाराज में उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा : वर्मा
भाजपाराज में उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा : वर्माSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। भाजपाराज में उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है इसलिए कांग्रेसजनों को जनता के बीच जाकर उन्हें असल बात से अवगत कराने की आवश्यकता है। यह बात विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में वक्ताओं ने कही। कार्यशाला में उपभोक्ता को प्राप्त अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, चयन करने का अधिकार, सूचना प्राप्त करने का अधिकार, क्षतिपूर्ति प्राप्त करने का अधिकार, उपभोक्ता शिक्षा अधिकार पर चर्चा हुई। साथ ही नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण की भूमिका एवं रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के माध्यम से इस कार्यक्रम को आंदोलनात्मक तरीके से संचालित करें, छोटे-छोटे कस्बों तक जहां लोगों को उपभोक्ता के संबंध में जानकारी नहीं है, जो जानकारी के अभाव में इन अधिकारों से वंचित हो रहे हैं उन तक सभी प्रकार की जानकारी कांग्रेस के माध्यम से मीडिया, सोशल मीडिया, पम्पलेट आदि में छपवाकर बटंवाए ताकि उपभोक्ताओं के नियमों की जानकारी निम्न तबके के लोगों तक पहुंच सकें। यह कांग्रेस पार्टी की बहुत ही महत्वपूर्ण साख है, जिससे लोगों को फल अवश्य मिलेगा।

घर-घर जाकर करें लोगों को जागृत : पीसी शर्मा

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि इस प्रकोष्ठ के माध्यम से लोगों को वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर जागृत करने की आवश्यकता है। बढ़ती महंगाई और मिलावटखोरों के खिलाफ पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा चलाए गए शुद्ध के लिए युद्ध का अभियान निरंतर चलाया जाए। भाजपा राज में लोगों को हो रही विभिन्न क्षेत्रों में परेशानियों के निराकरण के लिए उपभोक्ताओं को जानकारी से अवगत कराया जाए।

अधिकार के बारे में लाना होगी जागरूकता : शुक्ल

कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल ने कहा कि हमें इस प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठन में मजबूती के लिए हर वर्ग के लोगों को जोडऩे और उनको संरक्षण दिलाने के लिए वचनबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता है। हम उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी से वंचित होने के कारण कई आवश्यक वस्तुओं को कीमत से अधिक खरीद लेते हैं। हमें प्रत्येक वर्ग के लोगों को उपभोक्ता को प्राप्त अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, चयन करने का अधिकार, सूचना प्राप्त करने का अधिकार, क्षतिपूर्ति प्राप्त करने का अधिकार, उपभोक्ता शिक्षा अधिकार के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने और लोगों को जागृत करने की जरूरत है। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव मीडिया केके मिश्रा ने भी पदाधिकारियों को संबोधित किया। कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सै शाहिद हुसैन और प्रकोष्ठ की भोपाल जिला अध्यक्ष सिमरन उपाध्याय और जुनैद अजीज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता आनंद तारण ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना, विभा पटेल, जितेंद्र मिश्रा सहित उपभोक्ता प्रकोष्ठ के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co