राम मंदिर के चंदे पर कांग्रेस MLA कांतिलाल द‍िया विवादित बयान, भाजपा भड़की

भोपाल, मध्यप्रदेश : पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ के कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने राम मंदिर के चंदे पर दिया विवादित बयान, भाजपा के कई नेताओं ने इस पर दी तीखी प्रति‍क्रि‍या।
कांग्रेस MLA कांतिलाल द‍िया विवादित बयान
कांग्रेस MLA कांतिलाल द‍िया विवादित बयानSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच प्रदेश के कई नेताओं के बयान चर्चा में सामने आते जा रहे हैं इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ के कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने एक विवादित बयान दिया है, कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने बयान देते हुए कहा कि 'भाजपा नेता राम के नाम पर जबरन चंदा वसूली कर रहे हैं। सुबह से भाजपा की टोलियां चंदा वसूली के लिए निकल जाती हैं और शाम को उसी से नदी किनारे जाकर दारू पी जाते हैं' कांग्रेस विधायक कांतिलाल के इस बयान के बाद राजनीतिक पारा एकदम गरमा गया है।

भाजपा के बचाव में उतरे प्रोटेम स्पीकर :

पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ के कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया के आरोप- BJP नेता राम मंदिर के चंदे से पी रहे हैं दारू, भूरिया के आरोप के बाद भाजपा विधायक और प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा बयान आया सामने आए हैं, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि- सारा डोनेशन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर हो रहा है।

नरोत्‍तम म‍िश्रा ने इस पर दी तीखी प्रति‍क्रि‍या :

मध्यप्रदेश के नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए जनता जर्नादन से ली जा रही सहयोग राशि के बारे में कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया का बयान आसुरी सोच का प्रतीक है। इतिहास गवाह है कि आसुरी शक्तियों ने हर युग में सद्कर्मों का विरोध किया है।

इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी कांतिलाल भूरिया को आसुरी शक्ति का प्रतीक बताया है, कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया के विवादित बयान पर विश्वास सारंग ने ट्वीट कर कहा कि- राम भक्तों को शराबी कहने वाला निश्चित ही रावण का भक्त होगा, कांतिलाल भूरिया का यह बयान करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने वाला है उन्हें माफ़ी मांगना चाहिए और कांग्रेस बताए कि क्या यह उसका अधिकृत बयान है? यदि नहीं तो फिर काँग्रेस भूरिया को पार्टी से बाहर करें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com